• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईसीएआई और नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स के बीच एमओयू

MoU between ICAI and National Academy of Customs, Indirect Tax and Narcotics - Jaipur News in Hindi

जयपुर। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिय जयपुर शाखा और नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स, जोनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, भारत सरकार के बीच 7 फरवरी 2024 को एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग हस्ताक्षर किया गया है। यह MoU सीए प्रकाश शर्मा, सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर, आईणसीएआई एवं संजय गुप्ता, प्रिंसिपल एडिशनल डायरेक्टर जनरल, नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स की उपस्थिति में जयपुर शाखा में हस्ताक्षर हुआ। जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विष्णु अग्रवाल और सचिव सीए अंकुर गुप्ता ने बताया की इस एमओयू का उद्देश्य क्षमता निर्माण, अनुसंधानए नीति निर्माण में सहायता प्रदान करना और परामर्श आदि में तकनीकी सहयोग का विस्तार करना है। इस एमओयू के द्वारा आईसीएआई क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से नेशनल एकेडमी ऑफ़ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नार्कोटिक्स, भारत सरकार के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। प्रशिक्षण मुख्य रूप से जीएसटी कानून, विशिष्ट क्षेत्र-उद्योग के जीएसटी पहलुओं, जीएसटी पूर्वानुमान के साथ वित्तीय विवरण का विश्लेषण, जीएसटी से संबंधित लेखांकन पहलुओं या अन्य किसी विषय पर हो सकता है, जिससे स्थानीय अधिकारियों को नवीनतम और महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MoU between ICAI and National Academy of Customs, Indirect Tax and Narcotics
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, the institute of chartered accountants of india, national academy of customs, indirect tax and narcotics, zonal training institute, government of india, mou, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved