• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्टूबर एवं सितम्बर 2024 में जारी हुए सर्वाधिक घरेलू बिजली कनेक्शन

Most domestic electricity connections issued in October and September 2024 - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । सुगमता से नए बिजली कनेक्शन जारी करने के संबंध में जयपुर डिस्कॉम मुख्यालय के दिशा-निर्देशों तथा सतत् मॉनीटरिंग के निचले स्तर तक सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। डिस्कॉम द्वारा इस वित्तीय वर्ष के दौरान अक्टूबर एवं सितम्बर माह में 56 हजार 190 घरेलू बिजली कनेक्शन जारी किए गए हैं।

डिस्कॉम्स चेयरमैन एवं जयपुर डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि बीते अक्टूबर माह में निगम के सभी 20 सर्किलों में घरेलू श्रेणी में कुल 29 हजार 630 बिजली कनेक्शन जारी किए गए। वहीं सितम्बर माह में 26 हजार 560 कनेक्शन जारी हुए। इसी प्रकार चालू नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह के चार कार्यदिवसों में ही 3 हजार 70 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए हैं। सुश्री डोगरा ने बताया कि अप्रेल माह में 15 हजार 900, मई में 16 हजार 950, जून में 15 हजार 700, जुलाई में 22 हजार 625 तथा अगस्त माह में 17 हजार 914 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए। इन सभी को मिलाकर इस वित्तीय वर्ष में 7 नवम्बर तक कुल 1 लाख 48 हजार 399 घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं।
जयपुर शहर एवं जिला सर्किल में जारी हुए 11,437 घरेलू कनेक्शन
अक्टूबर माह में जयपुर सिटी एवं जयपुर जिले के सभी चारों सर्किलों में कुल 11 हजार 437 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अलवर सर्किल में 2652, बारां में 700, भरतपुर में 1314, भिवाड़ी में 952, बूंदी में 964, दौसा में 1999, डीग में 1342, धौलपुर में 857, दूदू में 758, गंगापुर सिटी में 913, झालावाड़ में 592, करौली में 1043, कोटा में 814, कोटपुतली में 1236, सवाई माधोपुर में 930 तथा टोंक सर्किल में 1103 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए हैं।
एनसीएमएस पोर्टल से हो रही मॉनीटरिंग
उल्लेखनीय है कि जयपुर डिस्कॉम में नए कनेक्शन, नाम बदलने तथा स्वीकृत भार में परिवर्तन से संबंधित लंबित पत्रावलियों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग न्यू कनेक्शन मॉनीटरिंग सिस्टम (एनसीएमएस) पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके जरिए मुख्यालय स्तर से किसी भी सब डिवीजन कार्यालय में लंबित प्रकरणों की रियल टाइम ट्रेकिंग की जा रही है। इससे यह सुनिश्चित कर पाना संभव हुआ है कि कनेक्शन की पत्रावली किस कार्यालय में किस कार्मिक के स्तर पर कितने समय से लंबित है। फील्ड स्तर पर कार्मिकों को आवश्यकतानुसार इसका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कनेक्शनों का बैकलॉग समाप्त करने की दिशा में जोनल मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंताओं को नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए।
अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्राधिकार के सब डिवीजन कार्यालयों में कनेक्शन से संबंधित लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण कराएं और यह सुनिश्चित करें कि कनेक्शन जारी करने में देरी न हो। पत्रावलियों को अनुमोदन, साइट वेरीफिकेशन, आवेदक के स्तर पर दस्तावेज में कमी, डिमांड डिपोजिट में देरी अथवा जॉब ऑर्डर की अपूर्णता के बहाने अटकाया नहीं जाए। मैटेरियल मैनेजमेंट विंग से सभी कार्यालयों में नए कनेक्शनों के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Most domestic electricity connections issued in October and September 2024
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: discoms chairman and managing director, jaipur discom aarti dogra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved