• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में दूसरे चरण में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी वैक्सीन

More than 2 lakh 39 thousand frontline workers will be vaccinated in Rajasthan in second phase - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा फ्रंटवर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस माह के प्रथम सप्ताह में दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि वैक्सीनेशन के पहले चरण के उत्साहजनक परिणामों के बाद दूसरे चरण का वैक्सीनेशन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित सभी सैन्य बलों को टीका लगाया जाएगा। इनके अलावा राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय, पंचायतीराज विभाग और पुलिस कार्मिकों का भी टीकाकरण होगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक कोविन सॉफ्टवेयर में राजस्व विभाग के 22 हजार 520, स्थानीय निकायों के 55 हजार 362 और पुलिस व सैन्य बलों के 1 लाख 61 हजार 236 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इस तर कुल 2 लाख 39 हजार 118 लोगों को दूसरे चरण में टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का प्रथम चरण में टीका नहीं लग सका है, वे भी इस चरण में वैक्सीन लगवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अब तक 3 लाख 30 हजार 990 स्वास्थ्य कार्मिकों को टीका लगाया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश भर में दूसरे चरण के वैक्सीनेशन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आमजन में वैक्सीन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविशील्ड वैक्सीन के 2 लाख 62 हजार 520 और कोवैक्सीन के 1 लाख 77 हजार 340 डोज अलॉट हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 2 lakh 39 thousand frontline workers will be vaccinated in Rajasthan in second phase
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved