• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झोटवाड़ा में ही 1100 किमी से ज्यादा पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही हैः राज्यवर्धन राठौड़

More than 1100 km of drinking water pipeline is being laid in Jhotwara alone: ​​Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शनिवार, 7 मार्च को झोटवाड़ा क्षेत्र के बोयतावाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एमएलए लेड से विकास कार्यों की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जब हम जनसेवा के लिए काम करते हैं तो मुश्किलें अपने आप आसान हो जाती हैं।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि जब भाजपा सरकार बनी तो जनवरी 2024 में पेयजल टंकियों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। मात्र 25 महीनों में ₹175 crore पेयजल टंकियों का निर्माण कर उन्हें नागरिकों को समर्पित किया जा रहा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि टंकियों से कॉलोनियों तक पानी पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। झोटवाड़ा क्षेत्र में ही करीब 1100 किलोमीटर से अधिक की पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, जिससे हजारों घरों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। 2 करोड़ रुपये की लागत से अटल प्रगति पथ पर सड़क निर्माण किया जा रहा है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हर दिशा में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी जनसेवा में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 1100 km of drinking water pipeline is being laid in Jhotwara alone: ​​Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: col rajyavardhan rathore, industry and commerce minister, jhotwara, boyatawala, development projects, mla fund, public service, infrastructure, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved