• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में मानसून: 10 दिन बाद झूमकर बरसेंगे बादल

Monsoon will Active in Rajasthan from 3 or 4 July - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में गर्मी से जूझ रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। सिर्फ 10 दिन और इंतजार करना होगा। इसके बाद बादल झूमकर बरेंगे। मानसून को राजस्थान पहुंचने में अभी 10 दिन का वक्त लगेगा। मानसून ने गति पकड़ ली है। कल मानसून गुजरात के सौराष्ट्र, वेरावल और अहमदाबाद, महाराष्ट्र के अमरावती की ओर बढ़ता नजर आया। पूर्व की ओर यह पूरे असम में छाया है। राजस्थान में मानसून 3 या 4 जुलाई को पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है।

इधर प्री मानसून की बारिश ने रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मेहरबानी की। जयपुर में हल्की बारिश हुई। वहीं उदयपुर में जोरदार बारिश हुई। उमस व गर्मी के बीच उदयपुर में दोपहर बाद अाधे घंटे बारिश हुई। इस अवधि मेंं पौन इंच बारिश हुई। उदयपुर में मानसून से पहले यह इस सीजन में अब तक की पहली तेज बारिश है। जोधपुर में भी बारिश हुई। गर्मी से लोगों को कुुछ राहत भी मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Monsoon will Active in Rajasthan from 3 or 4 July
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: monsoon in rajasthan, monsoon rain in rajasthan, rajasthan weather, weather department rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved