• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसून पूर्व तैयारी : बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों के लिए रहें अलर्ट

Monsoon pre-preparation: Stay alert for rescue operations in flood-prone areas - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार ने परिपत्र जारी कर दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगमन से पहले ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों की पूर्व तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला कलेक्टरों को भी 15 जून तक जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं को अपडेट करने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार संबंधित विभाग आने वाले मानसून में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति होने पर जन-धन की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध करेंगे। सभी अधिकारियों को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून की गतिविधियों की नियमित जानकारी और जान-माल की सुरक्षा के प्रबंधन के लिए मौसन विभाग द्वारा एक स्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार सिंचाई विभाग द्वारा भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। विभाग वर्षाकाल में नदियां, नहरों, बांधों, तालाबों आदि का निरंतर निरीक्षण कर संकट के विषय में अग्रिम चेतावनी देने का भी कार्य करेगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इन विभागों को आपदा की स्थिति में पानी के निकास की उचित व्यवस्था, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का भंडारण एवं वितरण, सडक़ों की मरम्मत और नालों की सफाई, जीवन रक्षक दवाइयों और मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था और विद्युत वितरण को सुचारु रखने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा भारत संचार निगम द्वारा आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था अबाधित रखने का प्रबंध किया जाएगा एवं डाक व तार विभाग बाढ़ या जल भराव के दौरान पोस्टल व टेलीग्राम के लिए विशेष रूप से व्यवस्था करेगा। पुलिस विभाग द्वारा भी किसी भी आपदा से निबटने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। विभाग को पर्याप्त मात्रा में तैराक, नावें व गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य आपदा मोचन बल द्वारा आपदा काल में राज्यभर में सेवाएं ली जा सकती हैं। इस कार्य के लिए 800 कार्मिकों की भर्ती भी की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Monsoon pre-preparation: Stay alert for rescue operations in flood-prone areas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: monsoon, pre-preparation, stay, alert, rescue, operations, flood-prone areas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved