नई
दिल्ली/राजस्थान। चक्रवात तूफान ‘वायु’ गुजरात को नुकसान पहुंचाए बिना ओमान
की ओर बढ़ गया है। इससे गुजरात का खतरा जरूर टल गया है लेकिन इसका मौसमी
परिस्थितियों पर बेहद प्रतिकूल असर पड़ा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और एनसीआर में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश होने का अनुमान है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चक्रवात ‘वायु’ का सीधा असर अब
मानसून पर पड़ेगा। मानसून अपने तय समय से करीब 15 दिनों की देरी से आगे
बढ़ रहा है। पिछले करीब 5 दिनों से मानसून जहां का तहां अटका हुआ है।
उम्मीद है एक-दो दिन में मानसून फिर तेजी पकड़ेगा और आगे बढ़ेगा।
पूर्वोत्तर में भी मानसून की रफ्तार धीमी है। भारतीय मौसम विभाग ने
शुक्रवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अभी मुंबई तट तक पहुंचने में एक
हफ्ते का वक्त और लेगा।
बता दें, भारत में इस साल मानसून पहले ही एक
सप्ताह धीरे चल रहा है और अब चक्रवात ‘वायु’ के कारण मनसून को मुंबई तक
पहुंचने में एक हफ्ता और लगेगा। ऐसे में राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत को
गर्मी का सितम और कुछ दिनों तक सहना पड़ेगा। यहां मानसून के लिए इंतजार और
लंबा हो गया है।
राजस्थान में गर्मी जारी, बारिश से तापमान में गिरावट...
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope