मोदी जी को रोकने के लिए कुछ ताकतें लगी है, लेकिन पूरा देश मोदी
जी के साथ है, इसीलिए गांव गांव में मोदी मोदी हो रहा है। आज यह बात कर्नल
राज्यवर्धन ने फुलेरा विधानसभा की ग्राम पंचायत सुरसिंहपुरा, जयसिंहपुरा,
खण्डेल, काजीपुरा, त्योद, सिनोदिया, मुण्डावड़ा और डियोडी में कही इसके साथ
ही उन्होंने कहा पिछले पांच वर्षों में भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों
ने विकास के अनेक काम किए है लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को मिला
है। युवाओं के विकास से ही देश का विकास होता है इसलिए हमारा प्रयास रहा
कि उनके आने वाले जीवन के लिए ऐसी तैयारी करें जिससे उन्हें आगे बढ़ने के
अवसर प्राप्त हो।
इन्ही अवसरों को ध्यान में रखते हुए सेना भर्ती,
खेल मैदान, ओपन जिम, सड़क, शिक्षा, विद्युत आदि कार्यों में कोई कमी नहीं
रखी, इन सभी कार्यों को करने के लिए आप सभी का भरपूर सहयोग मिला। जोबनेर
में कर्नल राज्यवर्धन ने जोबनेर और झोटवाड़ा पश्चिम के कार्यकर्ताओं से
संवाद किया। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आप
सभी लोगों की मेहनत के परिणाम स्वरूप ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी
राजनैतिक पार्टी बनी है। राजनैतिक पार्टी से पहले हम एक परिवार है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope