जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर की गई टिप्पणी अनावश्यक है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजे ने कहा है कि सच्चाई भी यही है कि मोदी जी के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह अभूतपूर्व है।जिसका मुख्यमंत्री के नाते गहलोत को खीजने के बजाए स्वागत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री को याद नहीं है कि देश की आधी आबादी 8 साल तक शौचालय जैसी सुविधा से वंचित थी।क्या कांग्रेस ने ग़रीबी हटाओ का नारा देकर कई बार सत्ता प्राप्त नहीं की ? और एक बार भी ग़रीबी नहीं हटाई।कांग्रेस ग़रीबी हटाओ का झूठा राग आलापने के बजाय देश की इकोनोमी को विकास की दिशा में ले जाती तो आजादी के बाद देश का अमूल्य समय व्यर्थ नहीं जाता।
राजे ने कहा कि सीएम शायद भूल गए कि नेहरूवादी नीतियों ने भारत को गरीब देश बना दिया,जिससे राष्ट्र का विकास थमा और स्वाभिमान घटा।अवसरों के अभाव में देश की प्रतिभाओं को नुक़सान हुआ।भारत की छवि नौकरी पाने वाले देश में शुमार हो गई। जबकि मोदी जी ने प्रधान मंत्री आवास से ज़रूरतमंदो को छत दे कर उनका सम्मान किया। मोदी जी ने भ्रष्टाचार रहित और भेदभाव रहित शासन दिया।दुनिया में देश का मस्तक ऊँचा किया।
पूर्व सीएम ने कहा कि गहलोत की न अब गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक। पायलट बग़ावती है सो अलग।अपनी होने वाली हार से भयभीत गहलोत राहुल गांधी की नज़र में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं जबकि मोदी जी ने देश में जो विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं वो न भूतो न भविष्यति।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope