• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार ने अन्नदाता के सम्मान में गेहूँ MSP बढ़ाकर 2,585 रुपये की, भजनलाल सरकार ने खरीद व्यवस्था को किसान फ्रेंडली बनाने के दिए निर्देश

Modi Government Raises Wheat MSP to ₹2,585 to Honor Farmers; Bhajanlal Government Issues Directives to Make Procurement Process Farmer-Friendly - Jaipur News in Hindi

—फूड सेक्रेट्री ने सम्बंधित विभागों और ऐजेन्सियों की ली बैठक जयपुर। केन्द्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रूपये कर दिया है। केन्द्र ने एग्रीस्टैक डिजिटल प्लेटफॉर्म के अंतर्गत किसान की फार्मर आईडी बनाकर उनकी पहचान, भूमि अभिलेख, फसल बुवाई आदि से समग्र कृषि डेटा तैयार किया गया है। आगामी रबी सीजन 2027—28 की गेहूँ खरीद से किसान पंजीकरण हेतु फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि इस खरीद व्यवस्था में किसानों को कोई दिक्कत न हो। इसकी अनुपालना में मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में भू-प्रबंधन विभाग, एग्रीस्टैक PMU, व एनआईसी टीम भी सम्मिलित हुई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद आगामी विपणन सीजन में गेहूँ खरीद के लिए किसान पंजीकरण हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य करने के लिए एनआईसी को खरीद पोर्टल में आवश्यक प्रावधान करने हेतु निर्देशित किया गया।
अम्बरीष कुमार ने बताया कि किसानों से अपेक्षा है कि वे आगामी खरीद सीजन को ध्यान में रखते हुए समय रहते ई-मित्र अथवा अन्य माध्यम से फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें जिससे गेहूँ विक्रय हेतु पंजीकरण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इससे राज्य में एग्रीस्टैक के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों का डिजिटल रेकार्ड तैयार करने, पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने तथा कृषि उपज की सरकारी खरीद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi Government Raises Wheat MSP to ₹2,585 to Honor Farmers; Bhajanlal Government Issues Directives to Make Procurement Process Farmer-Friendly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan wheat procurement, farmer id, rabi marketing season 2027-28, minimum support price, msp wheat, ₹2585 per quintal, agristack, ambareesh kumar, rajasthan food department, government procurement, farmer registration, e-mitra, nic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved