• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली रोड पर मॉडर्न मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन तैयार, स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी तकनीकी मजबूती

Modern Mechanized Transfer Station Ready on Delhi Road, to Provide Technological Boost to Sanitation System - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में नगर निगम जयपुर ने एक अहम कदम उठाया है। मीणा पेट्रोल पंप के पास, दिल्ली रोड पर स्थापित मॉडर्न मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में स्टेशन का फाइनल ट्रायल चल रहा है और शीघ्र ही इसका विधिवत संचालन शुरू किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि यह अत्याधुनिक ट्रांसफर स्टेशन प्रतिदिन लगभग 100 टन कचरे के निस्तारण की क्षमता रखता है। इस स्टेशन में 2 स्टैटिक कॉम्पेक्टर मशीन, 3 हुक लोडर और 6 कंटेनर लगाए गए हैं, जिससे कचरे का वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित तरीके से प्रबंधन संभव हो सकेगा। ऐसे होगा कचरे का ट्रांसफर
नगर निगम के विभिन्न वार्डों से ऑटो हॉपर के माध्यम से एकत्रित कचरे को ट्रांसफर स्टेशन पर स्थापित बिन-कार्ट में खाली किया जाएगा। इसके बाद हाइड्रोलिक स्टैटिक कॉम्पेक्टर के जरिए कचरे को दबाकर कंटेनरों में भरा जाएगा। हुक लोडर की मदद से इन कंटेनरों को सीधे प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाया जाएगा।
गंदगी, बदबू और प्रदूषण से मिलेगी राहत
डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि मशीन-टू-मशीन ट्रांसफर सिस्टम के कारण कचरा जमीन पर नहीं गिरेगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में गंदगी, बदबू और प्रदूषण की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही खुले में कचरा फैलने से होने वाले जनस्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी कम होंगे।
फाइनल ट्रायल जारी, जल्द होगा संचालन शुरू
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और फिलहाल फाइनल ट्रायल किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरी क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा। यह स्टेशन जयपुर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाएगा। नगर निगम का लक्ष्य कचरा प्रबंधन को पूरी तरह वैज्ञानिक और तकनीक आधारित बनाना है।
सीवर सफाई के लिए सुपर सकर मशीन का संचालन
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि बजट घोषणा के अनुरूप एक सुपर सकर मशीन और दो डंप ट्रकों के सेट का भी संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। सुपर सकर मशीन के माध्यम से सीवर लाइनों में जमा सिल्ट और गंदगी को हाई प्रेशर सक्शन द्वारा निकालकर डंप ट्रकों में परिवहन किया जाता है। इसका उपयोग उन क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां सीवर लाइन में बार-बार चोकिंग की शिकायतें प्राप्त होती हैं, ताकि सीवर की पूर्ण सफाई कर दीर्घकालीन समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modern Mechanized Transfer Station Ready on Delhi Road, to Provide Technological Boost to Sanitation System
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation, gaurav saini, modern mechanized transfer station, delhi road jaipur, waste management, solid waste disposal, super sucker machine, sewer cleaning, jaipur cleanliness news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved