• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेट्रो के यात्रियों के लिए मोबाइक सेवा, हेलमेट भी निशुल्क मिलेगा

Mobile service, helmet for metro passengers will also get free - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुुर मेट्रो द्वारा राॅयल ब्रदर्स, बैंगलूरु के साथ ई-फीड़र सेवा के रूप में राज्य में पहली बार मोबाइक सेवा शुरू की जा रही है। राजस्थान में अपनी तरह की पहली वेब आधारित सेवा है जो, जीपीएस ट्रेकिंग से नियंत्रित, कैशलेस सुविधा के साथ, पब्लिक शेयरिगं स्कीम के तहत पुरुष एवं महिला दोनो उपयोगकर्ताओं के लिए है। इसमें यूनिसेक्स टाईप की 5-5 नई एक्टिवा-4 जी मोबाईक मानसरोवर एवं मेट्रो रेलवे स्टेशन पार्किगं पर उपलब्ध कराई जा रही है। मांग के अनुसार मोबाईक की संख्या में बढ़ोतरी के साथ यह सुविधा अन्य शेष मेट्रो स्टेशनो से भी शुरु की जायेगी। भविष्य में मेट्रो स्टेशनों से यामहा, बजाज एवेन्जर एवं राॅयल इनफील्ड मोबाईक भी किराये पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। परिचालन निदेशक सी.एस. जीनगर ने बताया कि इस सुविधा के रजिस्ट्रेशन, बुकिंग, प्रकिया एवं उपयोग के लिए मेट्रो यात्रियों/नागरिकों को वेबसाइट royalbrothers.com पर जाकर उसमे शहर एवं दिनांक का चयन करने के पश्चात् जरुरत के हिसाब से कम से कम 4 घंटो के साथ मोबाईक की टाईप एवं पार्किगं का चुनाव करना होगा। डिजीटल साईनअप के लिए अपना मोबाईल नम्बर एवं पासवर्ड के साथ ड्राईविगं लाईसेन्स एवं आधार कार्ड भी अपलोड करना अनिवार्य है, एवं प्रत्येक बुकिंग पर रुपये 500 रिफेन्डेबल सिक्योरिटी देय होगी, जो मोबाईक उपयोग के बाद यात्री के बैंक खाते/ई-वाॅलेट में 2-3 घंटे के अन्दर रिफण्ड हो जायेगी। कैशलेस सुविधा के तहत कोई भी क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेटबैंकिगं, यूपीआई को ई-वाॅलेट से जोड़ना अनिवार्य है। मोबाईक बुकिंग कन्फर्म होते ही समय एवं पार्किगं स्टेशन के साथ वाहन का विवरण यात्री के ई-मेल पर प्राप्त होगा, जिसे पार्किगं स्थल के प्रतिनिधि को दिखाने पर मोबाईक का उपयोग किया जा सकेगा। यात्रियों को आवश्यकतानुसार अधिकतम 2 आईएसआई प्रमाणित हेलमेट भी निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेगे। शुरुआत में सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक, कुल 12 घंटे सभी दिन यह सुविधा उपलब्ध रहेगी एवं आमजन की मांग के अनुसार इसे नियमित दैनिक एवं मासिक यात्रियों के लिए भी विशेष दरों पर बढाया जायेगा तथा प्रथम बार रजिस्ट्रेशन (सामान्य समय 40 मिनिट) के बाद, अगली बार बुकिंग तत्काल हो जायेगी।
इस स्मार्ट मोबाईक का किराया 20 रुपया प्रति घंटा (कम से कम 4 घंटे के लिए 80 रुपये) देय होगे एवं यात्रियों को उपयोग की जरुरत के अनुसार मोबाईक में पेट्रोल खुद डलवाना होगा, लेकिन पार्किगं स्टेशन से निकटतम दूरी के पेट्रोल पम्प तक का फ्यूल मोबाईक में उपलब्ध होगा।
सुरक्षा मापदण्ड़ो, लाइसेन्स प्रमाणीकरण एवं हैल्पलाईन सुविधा के तहत् मोबाईक जीपीएस नियंत्रित होने के कारण इसका मूवमेन्ट कम्पनी अपने सर्वर पर देख सकती है, तथा सभी मोबाईक आरटीओ से किराये पर काॅमर्शियल उपयोग हेतु रजिस्टर्ड एवं बीमा कम्पनी से इनश्योर्ड है। यात्री किसी भी जानकारी के लिए हैल्पलाईन मोबाईल नम्बर 90195-95595 का उपयोग कर सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mobile service, helmet for metro passengers will also get free
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, jmrc start mobike services in jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved