• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक व पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार, डॉ. कैलाश चंद वर्मा ने किया प्ले स्पोर्ट्स जयपुर स्वच्छाथोन का फ्लैग ऑफ़

MLA and former Minister of Rajasthan Government, Dr. Kailash Chand Verma flagged off Play Sports Jaipur Swachathon. - Jaipur News in Hindi

-प्ले स्पोर्ट्स जयपुर स्वछाथॉन में 1000 रनर्स ने लिया भाग

जयपुर। प्ले स्पोर्ट्स जयपुर स्वच्छताथॉन का जयपुर में पहला सीजन सफलतापूर्ण संपन्न। इस रन में हर उम्र के लोगों ने भाग लिया, जिसमें 2 साल के सबसे छोटी रनर अपने माता-पिता के साथ दौड़ा और 70 साल की उम्र के बुजुर्ग ने भी भाग लिया। मैराथन में लगभग 800 रनर्स शामिल हुए। स्वच्छताथॉन का फ्लैगॉफ सुबह 6.30 बजे विधायक कैलाश चंद वर्मा; शुभम चौधरी; धनंजय त्यागी; रोटेरियन डीजी निर्मल कुणावत; रोटेरियन प्रज्ञा मेहता; मेजर जनरल अनुज माथुर और अन्य रोटरी परिवार के द्वारा किया गया। डॉ. प्रदीप यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया है जो लगातार 21 दिन नंगे पैर हाफ मैराथन दौड़ने का विश्व रिकॉर्ड बाना चुके हैं, वह कार्यक्रम के सह आयोजक भी थे। इवेंट के आयोजक और रोटरी क्लब जयपुर मेट्रो अध्यक्ष शिवा गौड़ ने कहा कि इस सफलता का क्रेडिट उन सहयोगियों और सभी साथी ओर्गनाइजेशनस को जाता है जो नवजवानों को नशे से दूर रखने के लिए इस दौड़ में समर्थन कर रहे थे। खास तौर पर प्ले स्पोर्ट्स, अटलेंचर स्पोर्ट्स; दि डेज़र्ट स्पोर्ट्स और आएईएम; पोद्दार इंस्टीट्यूट और डकलिंग स्कूल; सिएरा क्लाउड, और गोल्ड्स जिम लक्जरी वैशाली नगर। प्ले स्पोर्ट्स के प्रमोटर व एटलेंचर स्पोर्ट्स के डायरेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि यह सराहनीय है शीत लहर के बावजूद इतनी संख्या में लोगों ने स्वच्छ व स्वस्थ जयपुर के संदेश के साथ इस मैराथन में भाग लिया।
मैराथन का उद्देश्य एक स्वच्छ जयपुर और नशा मुक्ति समाज की कल्पना था। आयोजकों ने जयपुर स्वछाथॉन को अगले साल और बड़ा व बेहतर होने का विश्वास जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA and former Minister of Rajasthan Government, Dr. Kailash Chand Verma flagged off Play Sports Jaipur Swachathon.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, play sports, cleanlinessathon, mla kailash chand verma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved