• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने किया मदरसा स्मार्टक्लास का लोकार्पण

Minority Affairs Minister and Madarsa Board President inaugurated Madarsa Smartclass - Jaipur News in Hindi

जयपुर । अल्पसंख्यक मामलात एवं वक़्फ मंत्री शाले मोहम्मद व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार ने शुक्रवार को बंधा बस्ती नाहरी का नाका स्थित मदरसा जामिया तैय्यबा मेमोरियल स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया ।

इस मौके पर मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे व उनके अभिभावक भी मौजूद रहे जिन्होंने राजस्थान सरकार का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा की अल्पसंख्यकों के समावेशी विकास के लिए किए जा रहे मदरसा आधुनिकीकरण में स्मार्टक्लास मील का पत्थर साबित होगी। जहाँ एक ओर ये स्मार्टक्लास पढ़ना आसान व रोचक बनाएगी वहीं मदरसा के बच्चों को दीनी तालीम के साथ तकनीकी तालीम भी मिलेगी जिस से की तकनीकी युग की मुख्यधारा से वे पिछड़े नहीं।
उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसा की आधारभूत संरचना के विकास एवं निर्माण कार्य हेतु प्राथमिक स्तर के मदरसों को 15 लाख रुपये व उच्च प्राथमिक स्तर के मदरसों को 25 लाख रुपय दिये जा रहे हैं। इस प्रकार राजस्थान के कुल 328 मदरसों में राशि 58.00 करोड रुपय का व्यय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 द्वारा 15.34 करोड़ की लागत से पंजीकृत मदरसों में 02 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए दो स्कूल ड्रेस भी उपलब्ध करवाई जायेगी । बोर्ड से 185 पंजीकृत मदरसों में छात्र - छात्राओं के बैठने के लिए 5.66 करोड़ रुपय की लागत से डेस्क फर्नीचर उपलब्ध करवायें जा रहे हैं । बोर्ड से लगभग 150 पंजीकृत मदरसों को कम्प्यूटर, प्रिन्टर एवं यू. पी. एस उपलब्ध करवाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minority Affairs Minister and Madarsa Board President inaugurated Madarsa Smartclass
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minority affairs minister, and madarsa board, president, inaugurated, madarsa smartclass, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved