• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ज्वैलरी शोरूम में लाखों की चोरी

Millions of theft in the jewelery showroom - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चौड़ा रास्ता में स्थित एक ज्वैलरी शोरूम के गुरुवार रात तेरह ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने बताया कि चौड़ा रास्ता में पन्नालाल जडिया एंड संस ज्वैलर्स में चोरी की वारदात हुई। रामप्रकाश सोनी गुरुवार रात को ज्वैलरी शोरूम के ताले लगाकर अपने घर चले गए। देर रात चोरों ने ज्वैलरी शोरूम को निशाना बनाया। चोर शोरूम के मैन गेट पर लगे 9 तोले तोड़कर अंदर घुसे। जिसके बाद अंदर चले 4 ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शोरूम में काउंटर के अंदर रखे 1 हजार 400 ग्राम सोना और 1 हजार 300 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। रामप्रकाश की दुकान का ताला तोडऩे के बाद चोरों ने खुटेंटा का रास्ता में भी एक बुक स्टोर के ताले तोड़े हैए लेकिन गनीमत रही कि वहां से कुछ चुरा नहीं पाएं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाने के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Millions of theft in the jewelery showroom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jewelery showroom, thieves, millions of rupees, jewelery, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved