जयपुर। सदर इलाके में शनिवार रात फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि मृतक इस्माइल खान (49) पुत्र सत्तार हुसैन गणेश विहार कॉलोनी खातीपुरा रोड हसनपुरा का रहने वाला था। वह नन्दपुरी कॉलोनी में साईकिल सुधारने की दुकान करता था। देर रात उसने कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह करीब 8 बजे परिजन उसके बुलाने पहुंचे। जहां कमरे में वह फंदें से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। जिसके बाद एम्बूलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope