जयपुर । मेवाड़ फिर से प्रदेश की सियासत का केंद्र बन गया है। नाथद्वारा से विधायक कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी विधायक और सांसद बने, केंद्र के मंत्री बने, लेकिन अब भाजपा में चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं। हालही मेवाड़ के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल बनाकर मेनस्ट्रीम राजनीति से विदा किया गया। भाजपा में सीपी जोशी का प्रदेशाध्यक्ष बनना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी क्षेत्र में मोहनलाल सुखाड़िया, हरिदेव जोशी, हीरालाल देवपुरा, शिवचरण माथुर मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके बाद गुलाबचंद कटारिया, सुंदरसिंह भंडारी भी भाजपा में बड़ पदों पर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने अपनी रणनीति तय कर दी है। हालही जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत की अगुवाई में शामिल सीपी जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान की कई सीटों पर प्रभावी भी हैं। वहीं सीपी जोशी राजस्थान भारतीय युवा मोर्चा में प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं इसलिए संगठन को चलाने का उन्हें बड़ा अनुभव है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद ही सीपी जोशी को चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का टीकट दिया गया। वे दो बार वहां से सांसद बन चुके हैं। सांसद रहते हुए उन्हें प्रशासनिक अनुभव हुआ है। अब उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने युवाओं के हाथों में कमान सौंपे जाने का संदेश दिया है। इससे लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में युवाओं को मौका मिलना तय है, लेकिन भाजपा अनुभव को भी नहीं छोड़ने वाली है। गत दिनों घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा सांसद बनाकर भाजपा ने यह भी संदेश दिया है। यह तैयारी लोकसभा चुनाव 2024 की है। राजस्थान विधानसभा चुनावों में समीकरण बदलेंगे तो लोकसभा के समीकरण बदलेंगे। राजस्थान में भाजपा की सियासत में वसुंधरा राजे, अब सतीश पूनिया, राजेंद्र राठौड़ जैसे नेताओं का भी भविष्य तय होना है। अब भी राजस्थान में भाजपा की सियासत पर कोहरा छाया हुआ है। कुछ बादल और छंटने बाकी हैं।
आपको बता दें कि सीपी जोशी को जन्म चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. रामचंद्र जोशी, माता का नाम सुशीला जोशी, पत्नी ज्योत्सना जोशी। सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ में स्कूलिंग पूरी की और मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री ली। वे छात्रसंघ में सक्रिय रहे। चित्तौड़गढ़ सरकारी कॉलेज में छात्रसंघ उपाध्यक्ष व अध्यक्ष रहे। पंचायत समिति भदेसर में उपप्रधान रहते हुए उन्होंने विकास में अहम भूमिका निभाई।
ओडिशा में मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर में कई आरोप
दिल्ली हाई कोर्ट ने सिसोदिया को पत्नी, परिवार से मिलने की इजाजत दी
Daily Horoscope