जयपुर । बीजेपी के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने एक निजी होटल में प्रदेश बीजेपी के पार्टी पदाधिकारियों और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने विभिन्न
बैठकों को संबोधित करते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक
पार्टी है हम सभी संगठनतंत्र से निकले हुए कार्यकर्ता है। हमारी
कार्यपद्धति की विशेषता है कि हम प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक जाकर भाजपा का
संगठन हर क्षेत्र, प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। आज केन्द्र में एवं राज्यों
में भाजपा सरकारें वर्षों से जो उपेक्षित है उन तक अपनी सकारात्मक
कार्ययोजना पहुंचा रही है, जिसका फायदा सभी वर्ग उठाएं यही सभी
कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बैठक
को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने 9 माह
पूर्व केन्द्रीय पदाधिकारियों को प्रदेषों में जाकर बूथ से प्रदेश स्तर तक
बैठकें आयोजित करने को कहा था, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिले एवं
वर्तमान में भाजपा का वृटवृक्ष जो फैल रहा है वह दशकों तक बरकरार रहे इसलिए
आज की विभिन्न स्तर की बैठकें संगठन को निश्चित रूप से मजबूती प्रदान
करेगा।
वहीं शनिवार को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक मेें पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, समेत कई नेता हिस्सा लेंगे। आपको बता दे कि जुलाई के महीने में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर भी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope