• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिकित्सा मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दौसा में किया महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण

Medical Minister and Women and Child Development Minister inspected dearness relief camps in Dausa - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने बुधवार को दौसा के लालसोट विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कैंप में उपस्थित लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका मंडावरी में संचालित कैंप का अवलोकन किया तथा कैंप में उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया।

वहीं ग्राम पंचायत ठीकरिया में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए और उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीयन कराए जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान उनके साथ जिला प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ और कलेक्टर कमर चौधरी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Medical Minister and Women and Child Development Minister inspected dearness relief camps in Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, medical and health minister parsadi lal meena, dausa, lalsot assembly constituency, inflation relief camp, women and child development minister, mamta bhupesh, district incharge secretary, gayatri rathod, collector kamar chowdhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved