• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर पश्चिम रेलवे का चिकित्सा शिविर, 4500 से अधिकारियों-कर्मचारियों ने करवाई स्वास्थ्य जाॅच

Medical camp of North Western Railway in jaipur, 4500 officials and staff conducted health check up - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय और मण्डलों में बुधवार को मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य की जाॅच करवाई। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार मुख्यालय में कार्यरत रेलकर्मियों के लिए आयोजित मेगा चिकित्सा जाॅच शिविर की शुरूआत उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबन्धक टी. पी. सिंह ने की। महाप्रबन्धक टी. पी. सिंह ने ने कहा कि कि सभी रेल कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए नियमित रूप से चिकित्सा प्रषिक्षण करवाना चाहिए। स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग करना चाहिये। तनाव रहित एवं प्रसन्नचीत रहना चाहिये। उन्होंने चिकित्साकर्मियों से रेलकर्मियों को स्वस्थ और निरोगी रहने के तरीके बताने की बात भी कही। इस शिविर में मुख्यालय में कार्यरत 1100 से अधिक रेलकर्मियों ने स्वास्थ्य जाॅच करवाई। शिविर में रक्त परीक्षण, ईसीजी, शुगर, वजन, लम्बाई और हड्डियों की जाॅच की गई। रेलकर्मियों को स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं के लिये परामर्श भी दिया गया।
चिकित्सा शिविर में केन्द्रीय चिकित्सालय के चिकित्साकर्मियों के अतिरिक्त रेलवे से सम्बद्ध चिकित्सालयों नारायणा हृदयालय, अपैक्स, महात्मा गांधी तथा भण्डारी हाॅस्पीटल के चिकित्साकर्मियों ने स्वास्थ्य जाॅच व चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। साथ ही अजमेर मण्डल पर 870, जोधपुर मण्डल पर 760, बीकानेर मण्डल पर 1047 तथा जयपुर मण्डल पर 770 रेलकर्मियों की स्वास्थ्य जाॅच की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Medical camp of North Western Railway in jaipur, 4500 officials and staff conducted health check up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: medical camp of north western railway, jaipur news, 4500 officials and staff health check up in jaipur, rajasthan news, hindi jaipur news, rajasthan hini khabar मेगा चिकित्सा शिविर, उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबन्धक टी पी सिंह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved