• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमडीआरएमएससीएल ने किया एसएमएस मेडिकल कॉलेज के औषधि भण्डार गृह का निरीक्षण

MDRMSCL inspected the medicine warehouse of SMS Medical College - Jaipur News in Hindi

- दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता और त्वरित आपूर्ति के दिए निर्देश जयपुर। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर के औषधि भण्डार गृह का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान औषधि गृह के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत भण्डार गृह में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी योजना के तहत आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने औषधि भण्डार गृह से संबंधित चिकित्सा संस्थानों को दवाओं की त्वरित आपूर्ति भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गिरि ने निर्देश दिए कि औषधि भण्डार गृह में दवाओं का भण्डार व्यवस्थित ढंग से हो। स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट हो और दवाओं के वितरण में यह ध्यान रखा जाए कि किसी दवा के अवधिपार होने की स्थिति नहीं बने। उन्होंने औषधि भण्डार के निर्माणाधीन नए भवन की प्रगति की समीक्षा की और अधिशाषी अभियंता को 28 फरवरी तक भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर औषधि भण्डार गृह को सौंपने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान औषधि भण्डार गृह में पदस्थापित कार्मिकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत पाई गई। साथ ही, औषधि भण्डार गृह में समस्त व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं। उल्लेखनीय है कि सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज का औषधि भण्डार गृह राज्य का सबसे बड़ा औषधि भण्डार गृह है। निरीक्षण के दौरान औषधि भण्डार गृह के प्रभारी डॉ. वीपी मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MDRMSCL inspected the medicine warehouse of SMS Medical College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajasthan medical services corporation, managing director, neha giri, sawai mansingh medical college, inspected, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved