-शीर्ष 10 वार्डों को मिलेंगे 1.80 करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य; घरों, बाजारों और संस्थानों के लिए छह श्रेणियों में सजावट प्रतियोगिता, 11 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिनेश तोमर
जयपुर। गुलाबी नगरी की दीपावली को स्वच्छता, रोशनी और सामूहिक भागीदारी का उत्सव बनाने के लिए नगर निगम ने ‘दिवाली खुशियों वाली–विशेष आयोजन 2026’ की शुरुआत की है। महापौर सुनील कोठारी ने नगर निगम मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में 31 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलने वाले 12 दिवसीय आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान शहर में सफाई अभियान, सामूहिक श्रमदान, ड्रोन शो, आतिशबाजी और घरों से लेकर बाजारों तक सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन का विशेष आकर्षण वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता है, जिसमें शीर्ष 10 वार्डों को कुल 1.80 करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्यों का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रेस वार्ता में उपमहापौर सरोज कंवर और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा भी उपस्थित रहे। महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि गुलाबी नगरी की दिवाली को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना नगर निगम का संकल्प है। यह आयोजन केवल नगर निगम का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे शहर का उत्सव है। इसमें प्रत्येक नागरिक, व्यापारी, बाजार संगठन और संस्थान की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपनी गलियों, घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थलों को सजाने के साथ स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।
महापौर ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों और अन्य श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन प्रविष्टियां भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से शहर की स्वच्छता, सुंदरता और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
150 वार्डों में सफाई अभियान, 13 जोन में चला ऑपरेशन क्लीन स्वीप
आयोजन के तहत स्वच्छता को प्रमुखता देते हुए 31 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0’ चलाया गया। इसके अंतर्गत जयपुर के सभी 150 वार्डों में व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया। शहर के 13 जोन में एक साथ चले अभियान में मुख्य बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर निगम ने नागरिकों से अभियान में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फैलाने की अपील की।
इसी क्रम में 5 नवंबर को ‘सफाई सेवा मैराथन 2.0’ आयोजित की जाएगी। यह सामूहिक सेवा अभियान होगा, जिसमें सफाई कर्मचारी, पार्षद और आम नागरिक एक साथ श्रमदान करेंगे। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। मैराथन और स्वच्छता गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता के मूल्यांकन में पुरस्कृत किया जाएगा।
7 नवंबर को ड्रोन शो, 8 नवंबर को आतिशबाजी
‘दिवाली खुशियों वाली’ आयोजन के दौरान जयपुरवासियों के लिए विशेष मनोरंजक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। 7 नवंबर को रात 9 बजे विधानसभा परिसर में ड्रोन शो आयोजित होगा। इसमें ड्रोन के माध्यम से आकाश में दीयों, आकर्षक आकृतियों और रोशनी के संदेशों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन के अनुसार यह प्रदर्शन शहर के विभिन्न हिस्सों से दिखाई देगा।
इसके अगले दिन यानी 8 नवंबर को रात 9:30 बजे विधानसभा परिसर में आतिशबाजी का आयोजन होगा। इसके साथ ही शहर में विशेष सजावट की जाएगी। गलियों, हवेलियों और स्मारकों पर मिट्टी के दीये जलाने तथा घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को रंगोली, फूलों, गेंदे के तोरण और कंदील से सजाने की योजना है। नगर निगम का उद्देश्य दीपावली के पारंपरिक स्वरूप को बढ़ावा देने के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों को उत्सवी माहौल से जोड़ना है।
वार्ड प्रतियोगिता में 1.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का पुरस्कार
इस आयोजन में वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें जयपुर के सभी 150 वार्डों के पार्षद भाग ले सकेंगे। प्रत्येक वार्ड से अधिकतम 50 तस्वीरें भेजी जा सकेंगी। इन तस्वीरों में वार्ड में चलाए गए स्वच्छता अभियान, नवाचार और विशेष पहलों को दर्शाना होगा।
प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 10 वार्डों को पुरस्कार के रूप में अतिरिक्त विकास कार्य दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि का विवरण इस प्रकार है:
- प्रथम स्थान: 51 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य
- द्वितीय स्थान: 31 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य
- तृतीय स्थान: 21 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य
- चौथे से दसवें स्थान तक: प्रत्येक वार्ड को 11 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य
इस तरह सात वार्डों को 11-11 लाख रुपये देने पर 77 लाख रुपये और पहले तीन स्थानों के लिए कुल 1.03 करोड़ रुपये मिलाकर शीर्ष 10 वार्डों को कुल 1.80 करोड़ रुपये के विकास कार्य दिए जाएंगे। उपमहापौर सरोज कंवर ने सभी 150 वार्डों के पार्षदों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
घरों की पारंपरिक और आधुनिक सजावट के लिए अलग-अलग श्रेणियां
वार्ड प्रतियोगिता के अलावा घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों और बाजारों के लिए छह श्रेणियों में सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें आवासीय पारंपरिक सजावट और आवासीय आधुनिक सजावट की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं।
आवासीय पारंपरिक सजावट श्रेणी में घरों में बनाई गई रंगोली, मांडना, गोबर कला, पुष्प सजावट और अन्य पारंपरिक सजावट का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, आवासीय आधुनिक सजावट श्रेणी में लाइटिंग, एलईडी और तकनीकी माध्यमों से की गई सजावट को शामिल किया गया है। इन दोनों श्रेणियों के विजेताओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, एलईडी टीवी और स्मार्टफोन जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे।
दुकानें, मॉल, होटल और संस्थान भी ले सकेंगे हिस्सा
सजावट प्रतियता में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत दुकानें, शोरूम, शॉपिंग मॉल, सुपरमार्केट, होटल, रिसॉर्ट, कार्यालय भवन, कारखाने और औद्योगिक प्रतिष्ठान अपनी सजावट की प्रविष्टियां भेज सकेंगे। इस श्रेणी में विजेताओं को प्रशंसा स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
संस्थागत प्रतिष्ठानों के लिए भी अलग श्रेणी बनाई गई है। इसमें विद्यालय, महाविद्यालय, सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs), अस्पताल, क्लीनिक, चिकित्सा संस्थान, सरकारी भवन, बैंक, गैर-सरकारी संगठन (NGOs), धार्मिक और धर्मार्थ स्थल भाग ले सकेंगे। उत्कृष्ट सजावट करने वाले संस्थानों को भी प्रशंसा स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
परकोटा के हेरिटेज बाजारों पर भी रहेगा विशेष ध्यान
बाजारों की सजावट के लिए अलग प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें जयपुर के परकोटा क्षेत्र के हेरिटेज बाजारों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य बाजारों के लिए भी प्रतियोगिता की श्रेणी निर्धारित की गई है। बाजारों की सजावट का मूल्यांकन कर विजेताओं को प्रशंसा स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। इससे बाजार संगठनों और व्यापारियों को भी शहर की दीपावली सजावट में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।
6 से 11 नवंबर तक jaipurdiwali.com पर भेजें प्रविष्टियां
प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 6 से 11 नवंबर 2026 तक केवल ऑनलाइन पोर्टल jaipurdiwali.com पर प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी। भाग लेने की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी।
1. पंजीकरण: प्रतिभागी मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी श्रेणी चुनेंगे।
2. फोटो अपलोड: पोर्टल के कैमरे से लाइव फोटो लेकर अपलोड करनी होगी।
3. मूल्यांकन: निर्णायक मंडल प्रकाशित मापदंडों के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगा।
4. सम्मान: चयनित विजेताओं को महापौर सुनील कोठारी सम्मानित करेंगे।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में एआई से बनाई गई या संपादित तस्वीरें मान्य नहीं होंगी। सभी प्रविष्टियां निर्धारित अवधि में ही भेजनी होंगी। 11 नवंबर 2026 के बाद कोई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी।
मीडिया प्रतिनिधियों के साथ मनाया दीपावली स्नेह मिलन
प्रेस वार्ता के बाद नगर निगम परिसर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर सुनील कोठारी ने उपमहापौर सरोज कंवर और आयुक्त ओम कसेरा के साथ मीडिया प्रतिनिधियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
आसियान-भारत साझेदारी डिजिटल, डिफेंस और स्पेस सेक्टर्स में हासिल कर रही नए आयाम: पीएम मोदी

दिल्ली में इमारत गिरने से 3 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत, चार लोगों को बचाया गया

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बस 300 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope