• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर ने दीप प्रज्वल हेतु लगभग 1 हजार 500 मंदिरों में गौकाष्ठ दीपक किये निशुल्क वितरित

Mayor Dr. Soumya Gurjar distributed cow wood lamps free of cost in about 1 thousand 500 temples for lighting the lamps - Jaipur News in Hindi

जयपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रामोत्सव के तहत रविवार को नगर निगम ग्रेटर द्वारा शहर के लगभग 1 हजार 500 मंदिरों के लिये गौकाष्ठ दीपक निशुल्क वितरित तथा चौराहों, मुख्य सड़कों, रास्तों पर दीप प्रज्वल के 5 लाख गौकाष्ठ दीपक वितरण किये गये साथ ही नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, रास्तों, चैराहों पर रंगोली प्रतियोगिता का भी निरीक्षण किया गया।

महापौर ने रंगोली प्रतियोगिता को देखने के लिये गांधी सर्किल, जेडीए सर्किल, रामबाग सर्किल, अमर जवान ज्योति का निरीक्षण किया तथा विधान सभा के आगे स्वयं के हाथों से रंगोली बनाई। इसके पश्चात महापौर ने अल्बर्ट हाॅल कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा पाई गई कर्मियों को दुरूस्त करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। महापौर ने बताया कि रामोत्सव के तहत शहर के लगभग 1 हजार 500 मंदिरों में गौकाष्ठ के दीपक निशुल्क वितरित किये गये तथा रास्तों, चौराहों एवं मुख्य मार्गो पर दीप प्रज्वल के लिये अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। महापौर ने कहा कि रामलला को आने में मात्र एक दिन शेष है और आप जैसा कि देख पा रहे है पूरे जयपुर के अन्दर, प्रमुख चौराहों पर रंगोलियां बन रही है गीत गाये जा रहे है और हमारी तैयारियों बहुत अच्छे तरीके से हो रही है। जिस तरह राम ही सुर गीत प्रतियोगिता में काॅलेज के बच्चों व युवाओं के मन में राम को देखा आपने, उसी तरह आप कल देखेगे कि जयपुर शहर अयोध्या की तरह सजेगा एवं जयपुर शहर दिपावली मनायेगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सवा लाख दीपो से महाआरती भी होगी यह सवा लाख दीपक आमजन जो कि अपने हदय में राम की भावना रखते है उनके द्वारा लगाये गये है और 35 फिट राम मंदिर नजर आयेगा तथा ड्रोन शो भी होगा। महापौर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महाआरती एवं भजन संध्या भी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mayor Dr. Soumya Gurjar distributed cow wood lamps free of cost in about 1 thousand 500 temples for lighting the lamps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, ayodhya, ramlala, pran pratistha mahotsav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved