• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महापौर ने जलमहल पर किया श्रमदान

Mayor condoles work on Jal Mahal - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी, उपमहापौर मनोज भारद्वाज और आयुक्त रवि जैन बुधवार को जलमहल की पाल पर पहुंचे और वहां श्रमदान किया। महापौर ने उपायुक्त आमेर जोन राधाकृष्ण मीणा को निर्देश दिए कि जलमहल की सफाई के लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान बनाएं। उन्होंने जलमहल पर आस-पास के स्थानीय नागरिकों, होटल वालों और आयुर्वेदिक संस्थान द्वारा किए जा रहे श्रमदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने उपायुक्त उद्यान को जलमहल पर गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलमहल पर मजबूत रैलिंग लगाई जाए ताकि कोई भी आगे न जा सके। उन्होंने अधिकारियों को जलमहल के आस-पास बैठने वाले दुकानदारों का व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। महापौर ने पूरे जलमहल क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय लगाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पार्षद विक्रम तंवर सहित नगर निगम जयपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mayor condoles work on Jal Mahal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayor ashok lahoti, condoles work, jal mahal, jaipur nagar nigam, ias ravi jain, jaipur news, hindi news, rajasthan news, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved