• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रदेशवासियों का जताया आभार

Massive turnout on birthday, Colonel Rajyavardhan Rathore expresses gratitude to the people of the state - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भाजपा के लोकप्रिय तथा वरिष्ठ नेता एवं उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं के लिए अपने शुभचिंतकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित सभी प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

आज गुरूवार को अपने आवास पर उन्होंने जन्मदिन पर मिलने आए सभी लोगों को इस प्रेमपूर्वक मिली शुभकामनाओं के लिए कहा कि जनता का यह प्रेम, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। गुरूवार को कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से उनके आवास पर मिलने आए राजनीतिक सहयोगियों, सामाजिक संगठनों, खेल जगत से जुड़े साथियों, युवाओं और आगंतुकों का दिनभर तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें जन्मदिवस के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें हजारों शुभकामना संदेश प्राप्त हुए, जिनके लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विनम्रता के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अपने संदेश में कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन मेरे लिए सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी उपलब्धियां मिली हैं, उनमें माता-पिता, परिवार, गुरुजनों और समर्थकों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने एक बार फिर सभी शुभकामनाओं के लिए नागरिकों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों से मिले इस अभूतपूर्व प्रेम के लिए वे अभिभूत हैं और इसके लिए सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive turnout on birthday, Colonel Rajyavardhan Rathore expresses gratitude to the people of the state
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, rajyavardhan singh rathore, bjp leader, rajasthan industry minister, birthday wishes, public support, gratitude message, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved