• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसून के बाद जयपुर में चला महास्वच्छता अभियान, 6000 टन कचरा और मलबा हटाया

Massive Post-Monsoon Cleanliness Drive in Jaipur: 6,000 Tonnes of Waste and Debris Removed - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मानसून के बाद नगर निगम जयपुर द्वारा स्वच्छता की बड़ी मुहिम चलाई गई। नगर निगम जयपुर द्वारा शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर’ की थीम पर सात चरणों में विशेष महास्वच्छता अभियान चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया।

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर चलाये गये इस अभियान में निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता योद्धाओं एवं विभिन्न आधुनिक संसाधनों की संयुक्त टीमों ने हर वार्ड, गली एवं मोहल्ले तक पहुंचकर सघन सफाई अभियान चलाया। अभियान के प्रत्येक चरण में 2500 से अधिक स्वच्छता योद्धाओं ने मैदान में उतरकर स्वच्छता की कमान संभाली। सात चरण... हजारों स्वच्छता योद्धा... शहरभर में चला महासफाई अभियान
आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि मानसून के बाद शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा चिन्हित स्थानों पर जमा कचरे एवं गंदगी का प्रभावी निस्तारण करने के उद्देश्य से 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक सात चरणों में महास्वच्छता अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आधुनिक मशीनरी एवं उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां लंबे समय से कचरा, मलबा अथवा गंदगी जमा थी। खाली भूखण्डों, सड़क किनारे, गलियों, खुले कचरा डिपो एवं जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सफाई करवाई गई।
6000 टन कचरा साफ, शहर को मिली स्वच्छता की नई तस्वीर
सात चरणों में चले महास्वच्छता अभियान के दौरान निगम की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों से 6000 टन कचरा एवं मलबा हटाकर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान 500 ओपन कचरा डिपो पूर्व में निगम की टीमों द्वारा हटाये गये थे जिसके बाद आमजन द्वारा खुले में कचरा डालने के कारण पुनः विभिन्न स्थानों पर ओपन डिपो बनने लगे जो सफाई व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौति बने हुए थे। जिनको इस अभियान के माध्यम से हटाये गये। वहीं 50 से अधिक खाली भूखण्डों में जमा कचरे एवं गंदगी की सफाई करवाई गई।
जेसीबी, डम्पर एवं लोडर की सहायता से बड़े कचरा डिपो हटाने के साथ ही छोटे एवं संकरे स्थानों पर आवश्यकतानुसार अन्य मशीनरी एवं संसाधनों का उपयोग किया गया।
5 दर्जन से अधिक मशीनरी एवं संसाधन रहे तैनात
महास्वच्छता अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक चरण में 2500 से अधिक स्वच्छता योद्धाओं के साथ 5 दर्जन से अधिक मशीनरी एवं संसाधन मैदान में उतारे गये। जिसके तहत 16 जेसीबी, 21 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 22 डम्पर,लोडर, 4 लीटर पिकर, 4 फॉगिंग मशीन, 4 लेवलर, 15 हूपर, 1 रोड स्वीपर, 3 जटायु सहित अन्य संसाधनों का उपयोग कर सफाई कार्य करवाया गया।
जलभराव एवं जल निकासी वाले स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार मशीनरी एवं संसाधनों की सहायता से सफाई एवं निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
सिर्फ सफाई नहीं, स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी संदेश
महास्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम की टीमों द्वारा सफाई कार्य के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। नागरिकों से खुले में कचरा नहीं फेंकने, सड़क एवं खाली भूखण्डों पर कचरा नहीं डालने तथा घर-घर कचरा संग्रहण के लिए आने वाले हूपर में ही कचरा देने की अपील की गई।
आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि “स्वच्छ जयपुर का सपना तभी साकार होगा, जब नगर निगम के प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।”
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखें और कचरा खुले में डालने के बजाय निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से ही कचरे का निस्तारण करें।

स्वच्छता के साथ अनधिकृत होर्डिंग-बैनर पर भी चला अभियान
महास्वच्छता अभियान के साथ नगर निगम की होर्डिंग टीमों द्वारा शहर में अनधिकृत होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर हटाने की कार्रवाई भी की गई। आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए अब तक 8700 बड़े होर्डिंग/बैनर, 15900 हजार पोस्टर-बैनर तथा 90 गेंट्री हटाई जा चुकी हैं।
इन सात चरणों में चला महास्वच्छता अभियान
25 अगस्तः सांगानेर एवं मानसरोवर जोन

27 अगस्तः हवामहल-आमेर एवं किशनपोल जोन

1 सितम्बरः विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा जोन
3 सितम्बरः झोटवाड़ा एवं वैशाली नगर जोन
5 सितम्बरः सिविल लाइन एवं आदर्श नगर जोन
7 सितम्बरः मालवीय नगर एवं जगतपुरा/झालाना जोन
8 सितम्बरः सांगानेर जोन

सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मैदान में रही टीमें
महास्वच्छता अभियान के तहत निगम की संयुक्त टीमें प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहीं। अधिकारियों द्वारा मौके पर सफाई कार्य की मॉनिटरिंग की गई तथा चिन्हित स्थानों से कचरा एवं मलबा हटवाकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।
नगर निगम जयपुर का यह महास्वच्छता अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वच्छता, जागरूकता और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रहा। निगम का लक्ष्य है कि जयपुर शहर के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करते हुए ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ साकार किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Massive Post-Monsoon Cleanliness Drive in Jaipur: 6,000 Tonnes of Waste and Debris Removed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, jaipur municipal corporation, jaipur cleanliness drive, swachh jaipur, swasth jaipur, clean jaipur campaign, jaipur sanitation drive, monsoon cleanliness drive, jaipur municipal corporation news, om kasera, jaipur news today, waste management jaipur, garbage removal, clean city campaign, rajasthan news, jaipur civic body, sanitation workers, urban cleanliness, jaipur garbage management, clean india mission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved