• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

'पुलिस का हर जवान जानता है एक बूंद खून की कीमत'

जयपुर। पुलिस का हर जवान जानता है कि व्यक्ति के जीवन में एक बूंद खून की क्या कीमत होती है। दुर्घटना और दंगा-फसाद में जब कोई मनुष्य खून से लथपथ होकर सडक पर पडा अपने जीवन के अंतिम क्षणों को देख रहा होता है, तब खून का महत्व या तो डाॅक्टर जानता है या फिर वहां तैनात पुलिसकर्मी। यह कहना है महानिदेशक पुलिस अजीत सिंह का।

डीजीपी ने यह रविवार को आर.ए.सी. बटालियन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पाॅचवीं बटालियन, घाटगेट के आॅफिसर्स मैस में विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन पर रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा। महानिदेषक पुलिस ने आम-जन में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों पर चर्चा करते हुए बताया कि रक्तदान करने से मानव शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता, यह केवल मन का वहम है। उन्होंने कहा कि आप स्वयं एवं दूसरों की इस भ्रांति को दूर कर उन्हें रक्तदान के लिये प्रोत्साहित करें।
इस शिविर में पुलिस महानिदेक अजीत सिंह ने सभी जवानों को रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदान किया। साथ ही रक्तदान शिविर में जयपुर स्थित आर.ए.सी. की चौथी, पाॅचवीं, तेहरवीं एवं चौदवीं बटालियन के कई अधिकारियों और जवानों ने भी रक्तदान किया।
खास बात ये है कि इस शिविर में पुरूष जवानों के साथ-साथ महिला जवानों ने भी बढ-चढकर रक्तदान किया। इस मौके पर महानिदेशक ने कहा कि एक्सीडेंट हो या दंगा, सभी जगह रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में पुलिस की ओर से हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सभी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपनी डयूटी के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्साइज करना चाहिए।
डीजीपी अजीत सिंह ने बताया कि यह रक्तदान शिविर 21 अक्टूबर को शहीद दिवस पर आयोजित किया जाना था। लेकिन त्यौहार होने और डाॅक्टर की व्यस्तता के चलते यह शिविर नहीं हो पाया। ऐसे में पांचवी आरएसी बटालियन में पहली बार इस शिविर का आयोजन किया गया। डीजीपी अजीत सिंह ने शिविर में अपना योगदान देने वाले रोटरी क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया।
बटालियन के कमाण्डेण्ट हैदर अली जैदी ने बताया कि रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में ट्रोमा सेंटर एसएमएस, लाइफ केयर बालाजी एवं जयपुरिया हाॅस्पीटल के समर्पित डाॅक्टर एवं पैरामैडिकल स्टाफ द्वारा दी गई सेवाओं से ही इतना बडा आयोजन संभव हो सका है। शिविर में जयपुर स्थित आर.ए.सी. की चौथी, पाॅचवीं, तेहरवीं एवं चौदवीं बटालियन के अधिकारी एवं जवानों की ओर से इसमें करीब 300 से 400 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुधीर जैन ने बताया कि प्रदेश में ब्लड़ की कमी के चलते हजारों लोगों की मौत हो जाती है, ऐसे में रोटरी क्लब की ओर से हमेशा हर साल दर्जनों ब्लड़ डोनेशन कैंप आयोजित करवाए जाते हैं ताकि जरूरत मंदों को सही समय पर ब्लड़ की आपूर्ति की जा सके। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब जयपुर समेत विभिन्न जिलों में हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं। उन्होंने पुलिस जवानो की ओर से किये गए रक्तदान को खासा सराहा।जैन ने कहा कि लीडर यदि फोर्स को गाइड करे तो वह नजीर बन जाता है। रक्तदान की परम्परा को बनाये रखने के लिये रोटरी क्लब हमेशा आपके साथ रहेगा।
आर.ए.सी. बटालियन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेक अजीत सिंह और अतिरिक्त महानिदेक पुलिस आर्म्ड बटालियन्स ओ.पी. गल्होत्रा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mass Blood Donation Camp, DGP Ajit Singh donated blood donation under joint joint venture of RAC battalion and rotary club
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mass blood donation camp, dgp ajit singh donated blood donation under joint joint venture of rac battalion and rotary club, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved