जयपुर। विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ओन व्हील्स के प्रमुख रेल
टूयर ऑपरेटर मनीष सैनी को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया
गया है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली
के विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 के राष्ट्रीय
पर्यटन पुरस्कार वितरण के लिए आयोजित भव्य समारोह में केन्द्रीय पर्यटन
राज्य मंत्री के जे अल्फोन्स ने सैनी को बेस्ट इन बाउंड टूर
ऑपरेटर व ट्रेवल एजेन्ट की श्रेणी में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित
किया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सैनी पैलेस आन व्हील्स के साथ ही रॉयल राजस्थान ओन व्हील्स, गोल्डन
चेरियट, डेकन ओडिसी,महाराजा एक्सप्रेस आदि रॉयल ट्रेन्स के भी शीर्ष टूर
ऑपरेटर (जनरल सेल्स एजेंट) है। उन्हें विदेशी पर्यटकों के माध्यम से देश
में विदेशी मुद्रा अर्जन करवाने का श्रेय है। इनकी कंपनी मेसर्स वर्ल्ड
वाइड रेल जरनी देश की शीर्ष टूर ऑपरेटर कंपनी है और पर्यटन मंत्रालय द्रारा
भी मान्यता प्राप्त कंपनी है।
उल्लेखनीय है कि
समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और केन्द्रीय पर्यटन राज्य
मंत्री के जे अल्फोन्स के हाथों राजस्थान की पर्यटन राज्य मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा और अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एन सी
गोयल को राजस्थान पर्यटन के लिए दो राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान कर
सम्मानित किया गया था।
आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह की ईडी रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ी
देश कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर चिंतित, आंसू गैस के गोले दागना गलत: केजरीवाल
भाजपा सिर्फ लोगों को बांटना और दबाना चाहती है: राहुल गांधी
Daily Horoscope