• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माखनचोर की लीलाओं ने जीता सबका दिल, राजवंश स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

Makhanchor Divine Plays Win Hearts; Janmashtami Celebrated with Fervor at Rajvansh School - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजवंश पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में श्रीकृष्ण, राधा एवं ग्वाल-बालों की भूमिकाएं निभाते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन भी किया, जिसे उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। विद्यालय निदेशक सीता चौहान ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
विद्यालय सचिव अनिमेष चौहान ने जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य नवल जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की संयोजक अंजू खंडेलवाल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत और यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Makhanchor Divine Plays Win Hearts; Janmashtami Celebrated with Fervor at Rajvansh School
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: janmashtami, makhanchor, janmashtami celebrated, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved