• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आमजन के लिए बनाये बेहतर : अतिरिक्त मुख्य सचिव

Make public transport better for the common people: Additional Chief Secretary - Jaipur News in Hindi

-परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, बस स्टैंड पर स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के दिये निर्देश जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा को आमजन के लिए ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए रोडमैप बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन सुविधा की बेहतरी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, मुख्य सचिव एवं वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा प्रदत निर्देशों सहित नीतिगत मामलों की समीक्षा की। गुहा बुधवार को शासन सचिवालय में परिवहन एवं रोड़वेज के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से 100 दिवसीय कार्य योजना की एवं नयी बसों की खरीद संबंधित विषयों की प्रगति की समीक्षा की।
गुहा ने परिवहन विभाग एवं रोड़वेज के अधिकारियों को मुख्यालय से टीमें गठित कर परिवहन कार्यालयों एवं बस स्टेंड्स के औचक निरीक्षण, बस स्टैंड पर स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य सचिव के निर्देशानुार ई-फाईलिंग को अपनाने एवं रोडवेज की सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार के साथ यात्रियों की शिकायतों के निस्तारण, कार्मिकों के व्यवहार में सुधार लाने के निर्देश दिये।
गुहा ने रोड़वेज की संपत्तियों का बेहतर उपयोग कर गैर संचालन आय में वृद्धि के विकल्पों पर चर्चा की।
रोड़वेज प्रबंधक निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि निगम को आगामी दिनों में 70 अनुबंधित एसी बसें एवं 400 (3X2) बसें मिलेंगी जिसके लिए संबंधित फर्मों को कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं।
इस अवसर पर परिवहन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) रंजीता गौतम, रोड़वेज की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन/यातायात) अनीता मीना सहित उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Make public transport better for the common people: Additional Chief Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, transport and road safety department, additional chief secretary, shreya guha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved