• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य में शनिवार से वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू

Major voter registration campaign started in the state from Saturday - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में एक जुलाई से वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू किया जायेगा। यह अभियान राज्य के 8378 सरकारी एवं प्राईवेट शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न तिथियों को अभियान के तहत शिविर लगाये जायेंगे।यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान की तैयारीयों के सम्बन्ध में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में दी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में इस अभियान को सफल बनाने के लिए हैल्प लाईन भी शुरू कर दी गई है ताकि छूटे हुये पात्र मतदाता भी हैल्प लाईन के माध्यम से जानकारी देकर पंजीकृत हो सके। उन्होंने बताया कि वृहद् मतदाता पंजीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए की गई तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में इस अभियान को सफल बनाने के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं मीडियाकर्मियों के साथ बैठकें आयोजित की गई हैं। भगत ने बताया कि सभी जिलों के ब्लॉक लेवल ऑफिसर सुपरवाईजरों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में इस बार राज्य के हजारों दिव्यांगों एवं विशेष योग्यजनों को अधिक से अधिक पंजीकृत किया जायेगा। भगत ने बताया कि अभियान के इस द्वितीय चरण में 16 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे तथा मतदाता सूचियों में पात्र अवशेष व्यक्तियों एवं दिव्यांगजनों एवं विशेष योग्य जनों से आवेदन-पत्र प्राप्त करेंगे।
भगत ने बताया कि इस अभियान में लगभग 18 लाख से अधिक पात्र युवा मतदाताओं एवं 5 लाख से अधिक महिला मतदाताओं को पंजीकृत किया जायेगा। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारीयों को निर्देश भी दिये हैं कि जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहयोगिनियों, एएनएम, एनसीसी, एनएसएस, साक्षरता विभाग, सहकारी संस्थाओं, एनजीओ के प्रतिनिधियों को भी इस अभियान में जोड़े ताकि वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major voter registration campaign started in the state from Saturday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief electoral officer ashwini bhagat, election department, rajasthan news, rajasthan hindi news, jaipur news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved