• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1200 किलोमीटर पीछा कर 4 राज्यों में दी दबिश, शातिर नकबजन विक्रम मीणा गिरफ्तार

Major Operation by Jaipur Police: 1200-Kilometer Pursuit Across 4 States Leads to Arrest of Notorious Burglar Vikram Meena - Jaipur News in Hindi

सोने-चांदी के जेवरात और रोलेक्स घड़ी बरामद जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट के जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने नकबजनी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय शातिर नकबजन विक्रम मीणा उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने करीब 1200 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने व चांदी के आभूषण और एक महंगी रोलेक्स घड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन के निर्देशन और एसीपी (मालवीय नगर) शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।
चंडीगढ़ गया था परिवार, पीछे से मकान के ताले तोड़कर ले उड़े माल
प्रकरण के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 को परिवादी के. के. रत्तू ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि 9 अक्टूबर को वे अपने परिवार सहित चंडीगढ़ गए हुए थे। 15 अक्टूबर की सुबह जब घर की मेड पौधों को पानी देने आई, तो उसने मुख्य ताले टूटे होने की सूचना दी। जयपुर पहुंचने पर परिवादी को पता चला कि मकान से रोजमर्रा के जेवरात, आधा किलो चांदी और 5-6 विदेशी घड़ियां चोरी हो चुकी हैं। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उप-निरीक्षक श्यामप्रकाश को जांच सौंपी।
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 4 राज्यों में की घेराबंदी
वारदात के खुलासे के लिए गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर रूटमैप तैयार किया। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के मूवमेंट को ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस टीमों ने लगातार 1200 किलोमीटर पीछा करते हुए दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दबिश देकर मुख्य आरोपी विक्रम मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी विक्रम मीणा ने बताया कि उसने यह वारदात अपने साथी 'पीडी उर्फ पिंटू मीणा' के साथ मिलकर की थी और चोरी का माल आपस में बांट लिया था। पुलिस ने विक्रम के हिस्से में आया माल बरामद कर लिया है, जबकि फरार साथी पिंटू मीणा की तलाश जारी है।
आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी: विक्रम मीणा उर्फ विक्की (उम्र 23 वर्ष), निवासी गांव राघवपुरा, थाना बामनवास, जिला सवाई माधोपुर (हाल निवासी: किरायेदार, डी-307, डी-ब्लॉक, मालवीय नगर, जयपुर)।
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी के खिलाफ पूर्व में जवाहर सर्किल थाने में आर्म्स एक्ट तथा रामनगरिया थाने में नकबजनी का मामला दर्ज है, जिनमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जयपुर के कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
बरामद सामग्री का विवरण
सोने के आभूषण: डायमंड जड़ा सोने का छल्ला (अंगूठी), लेडीज रिंग, एक जोड़ी सोने के कुंडल तथा तीन जोड़ी अलग-अलग डिजाइन की कान की बालियां।
चांदी के आभूषण: रंगीन पत्थरों (आसमानी, पीला, नीला, बैंगनी) से जड़ी 4 चांदी की अंगूठियां, 3 जोड़ी पायल (एक घुंघरूदार व जंजीरनुमा), चांदी की डॉलफिन, ब्रेसलेट, कड़ा, चेन और 3 चांदी के सिक्के।
विदेशी घड़ी: रोलेक्स (Rolex) कंपनी की गोल्डन जेंट्स वॉच, जिसके डायल के चारों ओर डायमंड स्टाइल स्टोन जड़े हैं।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल संजय राहड, कांस्टेबल जय प्रकाश, मनोज, अनिल और मुकेश ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर शहर में हुई अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Operation by Jaipur Police: 1200-Kilometer Pursuit Across 4 States Leads to Arrest of Notorious Burglar Vikram Meena
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur police jawahar circle nakabjani arrest, vikram meena alias vicky burglar arrested, dcp east ranjita sharma rolex watch gold silver recovered 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved