• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वन विभाग में बड़ी चूक : बिना अनुमति पीएम–सीएम के पोस्टर वायरल, कई अफसरों को नोटिस

Major lapse in Forest Department: PM-CM posters go viral without permission, notices issued to several officers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। वन विभाग में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां विभागीय अधिकारियों ने बिना अनुमति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से जुड़े प्रचार पोस्टर और होर्डिंग्स सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आधिकारिक तौर पर इन पोस्टरों का विमोचन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों या शीर्ष अधिकारियों द्वारा किया जाना था, लेकिन विभाग के कुछ अफसरों ने जल्दबाजी में फोटो व्हाट्सऐप ग्रुपों और अपने स्टेटस पर अपलोड कर दी। जानकारी के अनुसार, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क और झालाना सफारी से जुड़े प्रचार पोस्टर भी बिना अनुमति साझा किए गए। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसीएफ प्राची चौधरी, गौरव कुमार, देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम विभागीय अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अधिकारियों से दो दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि पोस्टर किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में आधिकारिक अनुमति से पहले ही सार्वजनिक किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major lapse in Forest Department: PM-CM posters go viral without permission, notices issued to several officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major lapse, forest department, pm-cm, posters, viral, permission, notices, iseveral officers, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved