• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी

Major Excise Department Crackdown in Jaipur: Consignment of Illegal IMFL Seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहनएवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जयपुर में एक चार पहिया वाहन से फोर सेल इन हरियाणा इंपोर्टेड आईएमएफएलमदिरा की 20 पेटियों में 198 बोतल जब्तकी गई। मौके से अभियुक्त दीपक विश्नोई निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया गया। इसी कार्रवाई के अनुसंधान की कड़ी में जयपुर के आदर्श नगर राजा पार्क में गुरदीप सिंह उर्फ सोनू सरदार के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। उक्त मकान से भी फोर सेल इन हरियाणा विभिन्न ब्रांड की 20 बोतल इंपोर्टेड आईएमएफएल मदिरा बरामद करते हुए मौके से मनु कुमार निवासी मधेपुरा बिहार को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में अन्य जिलों मेंभी अवैध मदिरा पर कार्रवाई कर अभियोग दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पाली जिले के आबकारी थाना सोजत द्वारा आरपीएफ टीम मारवाड़ जंक्शन के साथ संयुक्त कार्रवाई में बरेली एक्सप्रेस ट्रेन से बीआईओ मदिरा की 54 बोतल जब्त कर अभियोग दर्ज किया। इसी प्रकार हनुमानगढ़ के सूरेवाला, पन्नीवाली, फतेहपुर में दबिश की कार्रवाई में 500 लीटर वॉश सहित 2 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Excise Department Crackdown in Jaipur: Consignment of Illegal IMFL Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, excise department, excise department crackdown in jaipur, excise commissioner namit mehta, namit mehta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved