• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसओजी का बड़ा खुलासा : एईएन भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का मास्टरमाइंड अजीत कुमार गिरफ्तार

Major disclosure by SOG : Ajit Kumar, mastermind of high-tech cheating in AEN recruitment exam, arrested - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 21 मई 2023 को आयोजित सहायक अभियंता सिविल परीक्षा में बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है । जांच में पता चला कि मूल अभ्यर्थी इन्द्राज सिंह के स्थान पर डमी कैंडिडेट गुरदीप दास ने परीक्षा दी थी । इसके लिए प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर जालसाजी की गई थी । हाईटेक तरीके से नकल की कार्यप्रणालीअनुसंधान में यह तथ्य सामने आया कि डमी परीक्षार्थी गुरदीप दास और उसके सहयोगी अजीत कुमार ने मिलकर परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया । गुरदीप दास विशेष स्मार्ट डिवाइस लेकर केंद्र के भीतर प्रवेश करता था और वहां से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर बाहर अजीत कुमार को भेज देता था । इसके बाद अजीत कुमार इंटरनेट और सॉल्वर व्यक्तियों की मदद से प्रश्नपत्र हल करवाकर उसके उत्तर वापस गुरदीप को भेज देता था । अजीत कुमार ने ही इस पूरी साजिश के लिए स्मार्ट डिवाइस खरीदकर उपलब्ध कराई थी । देशभर की कई परीक्षाओं में की धोखाधड़ीआरोपी अजीत कुमार और गुरदीप दास का नेटवर्क केवल राजस्थान तक सीमित नहीं था । पूछताछ में सामने आया कि इन्होंने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, झारखंड, त्रिपुरा और दिल्ली जैसे विभिन्न राज्यों में आयोजित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग कर धांधली की थी ।
इन आरोपियों ने उत्तर प्रदेश में सीबीएसई जेएसए एग्जाम, कर्नाटक में सीएसआईआर जेएसए और बेंगलुरु आर्मी ट्रेड ड्राइवर भर्ती, झारखंड में सीएसआईआर जेएसए, पंजाब में बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स एग्जाम, त्रिपुरा में यूनिवर्सिटी एमटीएस एग्जाम और दिल्ली में गार्गी कॉलेज व खालसा कॉलेज की परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बनकर या हाईटेक नकल के जरिए प्रश्नपत्र हल किए थे ।
अब तक की कार्रवाईएसओजी ने अजीत कुमार को 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया है । इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें 1 मूल अभ्यर्थी, 1 डमी परीक्षार्थी, 2 मध्यस्थ और 1 सहयोगी शामिल है । जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने आरोपियों के पास से अपराध में प्रयुक्त विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद कर ली हैं । फिलहाल एसओजी इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में गहन अनुसंधान कर रही है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major disclosure by SOG : Ajit Kumar, mastermind of high-tech cheating in AEN recruitment exam, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major disclosure, sog, ajit kumar, mastermind, high-tech, cheating, aen recruitment exam, arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved