• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पशु प्रबंधन शाखा की बड़ी कार्रवाई, 80 किलो अवैध मीट जब्त

Major crackdown by Animal Management Branch; 80 kg of illegal meat seized - Jaipur News in Hindi

-पांच अवैध मीट-मांस की दुकानों को किया सीज, एक दुकान से 5 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला जयपुर। नगर निगम जयपुर की पशु प्रबंधन शाखा ने अवैध रूप से संचालित मीट-मांस की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा गौड़ के नेतृत्व में सोमवार को टीम ने पांच दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 80 किलो मीट-मांस जब्त किया। पांच दुकानों पर कार्रवाई, अस्थाई ताले लगाए
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा गौड़ ने बताया कि पशु प्रबंधन शाखा की टीम ने अवैध मीट-मांस की दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान पांच दुकानों से कुल 80 किलो मीट-मांस जब्त किया गया।
जब्त किए गए मीट-मांस का रासायनिक तरीके से निस्तारण किया गया। वहीं, नियमों के विपरीत संचालित पाई गई पांचों दुकानों को अस्थाई ताला लगाकर सीज कर दिया गया।
एक दुकान से 5 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला
कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने एक दुकान संचालक से 5 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज भी वसूल किया। पशु प्रबंधन शाखा की ओर से अवैध मीट-मांस की बिक्री और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में अवैध रूप से संचालित मीट-मांस की दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major crackdown by Animal Management Branch; 80 kg of illegal meat seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation, jmc jaipur, animal management branch, illegal meat shops, meat seized, jaipur news, meat shop sealed, 80 kg meat seized, carrying charge, animal husbandry, veterinary officer, dr neha gaur, om kaser, anti encroachment action, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved