• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 488 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार

Major Campaign by Excise Department Against Illicit Liquor in Rajasthan: 488 Cases Registered, 78 Arrested - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

78 गिरफ्तार - 488 अभियोग दर्ज— प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक से 4 नवम्बर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 488 अभियोग दर्ज किए गए है। देशी मदिरा 3 लाख 38 हजार 966 रूपए लागत की 1246 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 5 लाख 62 हजार 890 रूपए की 7054 लीटर, बीयर 85 हजार 65 रूपए की 370 लीटर, हथकड़ शराब 4049 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 98 हजार 365 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान दुपहिया वाहन 6 जब्त करते हुए 78 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी दलों की कार्रवाई—
बांसवाड़ा जिले में आबकारी टीम ने 2100 लीटर वाॅश के साथ मदिरा की 3 भट्टियां नष्ट की। मौके से हथकड़ मदिरा की 53 बोतल भी जब्त की गई। चूरू जिले में आबकारी दल राजगढ़ व सुजानगढ़ की कार्रवाई में माल्टा देशी मदिरा की 60 बोतल व 60 पव्वे फोर सेल इन हरियाणा जब्त की गई। सुजानगढ़ में 200 लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किया। भरतपुर के डीग में राॅकफाॅर्ड क्लासिक सुपर प्रिमियम व्हीस्की फोर सेल इन हरियाणा की 21 हाफ बोतल जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। जयपुर में देशी मदिरा के 353 पव्वे एवं 2 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त कर 4 अभियोग दर्ज किए गए। बीकानेर के खाजूवाला, लूणकरणसर एवं बीकानेर शहर में देशी मदिरा के 333 पव्वे जब्त कर अभियोग दर्ज किए। जोधपुर ग्रामीण में देशी मदिरा के 62 पव्वे, पीपाड़ में 25 पव्वे एवं फलौदी में 21 पव्वे जब्त किए साथ ही लूणी क्षेत्र में 2 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। दौसा में 2500 लीटर वाॅश सहित 5 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 55 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई। नागौर के मेड़ता में 1500 लीटर वाॅश नष्ट कर 57 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त करते हुए परबतसर, डीडवाना, बिछावा एव नावां में भी अवैध हथकड़ मदिरा जब्त कर वाॅश नष्ट किया। राजसमंद के देवगढ़ व कामलीघाट में कार्रवाई कर 150 लीटर वाॅश नष्टीकरण, देशी मदिरा के 27 पव्वे एवं हथकड़ मदिरा 5 लीटर जब्त की गई। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 1500 लीटर वाॅश नष्टीकरण के साथ अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई। इसी क्रम में श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में हाईवे पर अवैध साईनेज, विज्ञापन बोर्ड पर कार्रवाई की गई। झुुंझुनूं, झालवाड़ सहित विभिन्न जिलों में भी नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Campaign by Excise Department Against Illicit Liquor in Rajasthan: 488 Cases Registered, 78 Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan excise department, illegal liquor, namit mehta, rajasthan news, liquor seizure, excise enforcement, illegal alcohol, liquor smuggling, rajasthan police action, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved