• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान : आचार संहिता लगने से ठीक पहले 21 RAS अधिकारियों के तबादले, बिना रिलीवर के तुरंत पदभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश...यहां देखिए सूची

Major Administrative Reshuffle in Rajasthan: 21 RAS Officers Transferred Just Before Code of Conduct - Jaipur News in Hindi

नगरीय निकाय व पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर कार्मिक विभाग ने जारी की सूची; सुधा रानी मीणा को एपीओ किया गया

जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-4) विभाग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 21 अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापन किए हैं। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वजीरपुर (सवाई माधोपुर) की उपखण्ड अधिकारी श्रीमती सुधा रानी मीणा को प्रशासनिक कारणों से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखकर कार्मिक विभाग में उपस्थिति देने को कहा गया है। सूची देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए
चुनाव तैयारियों के चलते बिना कार्यग्रहण काल तुरंत जॉइनिंग के आदेश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तावित नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के मद्देनजर यह फेरबदल किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी कार्यग्रहण काल (Joining Time) या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट ईमेल (itcell.dop@rajasthan.gov.in) पर प्रेषित करें। विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टर्स को भी बिना रिलीवर का इंतजार किए अधिकारियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं; आदेश की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अधिकारियों के नवीन पदस्थापन की सूची
शैफाली कुशवाहा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
अशोक कुमार शर्मा-I: भू-प्रबन्ध अधिकारी, जयपुर
श्रवण सिंह: उपखण्ड अधिकारी, प्रतापगढ़
कमल सिंह यादव: आयुक्त, नगर निगम, भीलवाड़ा
महावीर सिंह-II: उपायुक्त, नगर निगम (II), अजमेर
अरविन्द शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, दौसा
महेश चन्द्र मान: उपखण्ड अधिकारी, हिण्डौन (करौली)
महीपाल सिंह: उपखण्ड अधिकारी, वजीरपुर (सवाई माधोपुर)
राजीव शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भरतपुर
रजनी माधीवाल: उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA), उदयपुर
सीता शर्मा: सहायक कलक्टर (मुख्यालय), नागौर
सोहन सिंह नरूका: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली (कोटपूतली-बहरोड़)
सुश्री भारती भारद्वाज: उपखण्ड अधिकारी, कुम्हेर (डीग)
सुश्री निहारिका शर्मा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
श्री विष्णु बंसल: उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA), जयपुर
श्रीमती अमिता बिश्नोई: सहायक निदेशक, लोक सेवाएं (प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग), श्रीगंगानगर
सुरेश कुमार राव: उपखण्ड अधिकारी, धौलपुर
राजीव बड़गूजर: उपखण्ड अधिकारी, असनावर (झालावाड़)
मोहन चौधरी: उपखण्ड अधिकारी, पीसांगन (अजमेर)
रजत: उपखण्ड अधिकारी, मूंडवा (नागौर)
पायल जैन: भूमि अवाप्ति अधिकारी, भरतपुर विकास प्राधिकरण, भरतपुर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Administrative Reshuffle in Rajasthan: 21 RAS Officers Transferred Just Before Code of Conduct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan ras transfer list 19 august 2026, dop rajasthan ras transfer order, personnel department rajasthan bureaucracy, sudha rani meena apo, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved