• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

“शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई : मुहाना मंडी में 10 हजार किलो सड़े-गले फल एवं एक्सपायरी खजूर नष्ट कराए

Major Action Under the Pure Food: A Strike Against Adulteration Campaign: 10,000 kg of Rotten Fruits and Expired Dates Destroyed at Muhana Mandi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुहाना मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज मैसर्स अरावली ट्रेड विजन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 8,500 किलो सड़े-गले एवं फंगस लगे फल तथा 1,500 किलो एक्सपायरी खजूर नष्ट करवाए।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के निर्देशन में केंद्रीय दल एवं सीएमएचओ जयपुर प्रथम एवं द्वितीय की संयुक्त टीम को गर्मियों के मौसम में फलों की गुणवत्ता की निगरानी एवं सर्वे के लिए सुबह मुहाना मंडी भेजा गया था। निरीक्षण के दौरान अरावली कोल्ड स्टोरेज में बड़ी मात्रा में खराब हो चुके, सड़े-गले एवं फंगस लगे सेब, अंगूर, अनार, संतरा सहित अन्य फल पाए गए। फर्म के मैनेजर द्वारा बताया गया कि उक्त फल विभिन्न व्यापारियों द्वारा कोल्ड स्टोरेज में रखवाए गए थे। विभागीय टीम द्वारा संबंधित व्यापारियों को मौके पर बुलाया गया। लगभग 4 से 5 घंटे इंतजार के बाद पहुंचे कुछ व्यापारियों ने स्वीकार किया कि खराब फलों की छंटाई एवं धुलाई कर उन्हें फुटकर व्यापारियों को कम कीमत पर बेच दिया जाता है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए इस प्रकार के खराब फलों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा टीम ने दूषित फलों एवं एक्सपायरी खजूर को मंडी के डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया। संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने आम के गोदामों का भी निरीक्षण किया। फल मंडी व्यापार संघ के साथ बैठक कर व्यापारियों को इथाईलीन के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही मंडी पदाधिकारियों को कोल्ड स्टोरेज में रखे सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने हेतु व्यापारियों को पाबंद करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी फल एवं सब्जी विक्रेताओं को खाद्य कारोबार संचालन हेतु एफएसएस एक्ट के अंतर्गत अनिवार्य लाइसेंस बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, देवेंद्र राणावत, अमित शर्मा, सुशील चोटवानी, विनोद थारवान, रमेश यादव, नंद किशोर कुमावत, अवधेश गुप्ता, नरेश चेजारा एवं विशाल मित्तल शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action Under the Pure Food: A Strike Against Adulteration Campaign: 10,000 kg of Rotten Fruits and Expired Dates Destroyed at Muhana Mandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: food safety raid jaipur, rotten fruits seized india, cold storage inspection rajasthan, expired dates seized, food adulteration action india, fssai rules, jaipur mandi news, public health safety, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved