• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने वाला 15 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Major action by SOG: Accused carrying a reward of 15,000 rupees arrested for using dummy candidates in recruitment exams - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वाले गिरोह के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है । एसओजी ने डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में वांछित 15,000 रुपये के ईनामी अपराधी भभूताराम उर्फ रणजीत को गिरफ्तार कर लिया है । डेढ़-दो साल से राज्यों के बाहर छिपा था आरोपी एडिशनल महानिदेशक पुलिस (SOG) विशाल बंसल ने बताया कि बाड़मेर जिले के धनाउ थाना क्षेत्र का निवासी भभूताराम (36) करीब डेढ़-दो साल से गिरफ्तारी के डर से राजस्थान के बाहर अन्य राज्यों में छिपता फिर रहा था । एसओजी ने बाड़मेर पुलिस के सहयोग से उसे दस्तयाब कर 13 मई को गिरफ्तार किया । आरोपी को न्यायालय में पेश कर 16 मई 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
इन परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने का आरोप
शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती-2022: आरोपी ने कमीशन लेकर मूल अभ्यर्थी मुकेश सारण के स्थान पर डमी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाया था । इस मामले में एसओजी ने प्रकरण संख्या 43/2024 दर्ज कर अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
उप निरीक्षक भर्ती-2021: आरोपी पूर्व में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 में भी डमी अभ्यर्थी बैठाने के आरोप में पकड़ा जा चुका है ।
आदतन अपराधी: आरोपी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने का आदतन अपराधी है ।
फर्जी खेल प्रमाण पत्र का भी हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी भभूताराम ने स्वीकार किया कि उसने न केवल दूसरों के लिए डमी अभ्यर्थी बैठाए, बल्कि स्वयं के लिए भी बिना खेले ताईक्वांडो का फर्जी खेल प्रमाण पत्र हासिल किया था । इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध एसओजी में अलग से मामला दर्ज है । एसओजी अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लाभार्थियों और वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major action by SOG: Accused carrying a reward of 15,000 rupees arrested for using dummy candidates in recruitment exams
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sog rajasthan, paper leak case, dummy candidate fraud, bhabhutaram arrested, recruitment exam scam, rajasthan police action, fake sports certificate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved