• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला, 9 केन्टर सामान जब्त

Major action by Municipal Corporation Greater Vigilance Branch, 8 thousand rupees carrying charge collected, 9 canters of goods seized - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में सेक्टर-10 कालीमाता मन्दिर मालवीय नगर, दुर्गापुरा पुलिया के नीचे, अजमेरी गेट से नारायण सिंह सर्किल तक, सुमेर नगर न्यू सांगानेर रोड़, खिरणी फाटक से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 8 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 9 केन्टर सामान जब्त किया गया।

उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में सेक्टर-10 कालीमाता मन्दिर मालवीय नगर, दुर्गापुरा पुलिया के नीचे, अजमेरी गेट से नारायण सिंह सर्किल तक, सुमेर नगर न्यू सांगानेर रोड़, खिरणी फाटक से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 9 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 8 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major action by Municipal Corporation Greater Vigilance Branch, 8 thousand rupees carrying charge collected, 9 canters of goods seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal corporation greater commissioner, dr gaurav saini, deputy commissioner vigilance ajay kumar sharma\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved