• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों ने जताई शिवसेना को समर्थन देने की सहमति

Maharashtra Congress MLA agreed to support Shiv Sena - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गुलाबी नगरी में ठहरे महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायकों ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए सहमत दिखाई दे रहे हैं। इस बैठक में विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे विधायकों की इच्छा की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देंगे। सोनिया गांधी क्या निर्णय लेंगी इस पर महाराष्ट्र की सियासत टिकी हुई है। क्योंकि शिवसेना भाजपा के बीच मुख्यमंत्री बनाने को लेकर तकरार बनी हुई है। एनसीपी और शिवसेना अकेले सरकार बना नहीं सकती है क्योंकि उनको कांग्रेस का समर्थन लेना ही पडेगा इसके बिना सरकार नहीं बन सकती है।

सूत्राें ने बताया कि अगर सोनिया गांधी शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार हो जाती हैं तो महाराष्ट्र ही नहीं, देश की सियासत में एक नया राजनीतिक अध्याय प्रारंभ होगा।

बैठक में यह बात सामने आई कि कांग्रेस विधायक शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने के इच्छुक हैं। कांग्रेस नई सरकार को बाहर से समर्थन नहीं देना चाहती बल्कि सरकार में शामिल होना चाहती है। कांग्रेस विधायकों से मुलाकात के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बाल थोराट भी मौजूद थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे विधायकों की मंशा सोनिया गांधी को बताएंगे। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम मेंकांग्रेस के 44 विधायक, एनसीपी के 54 विधायक, बीजेपी के 105 और शिवसेना के 56 विधायक विजय होकर आए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharashtra Congress MLA agreed to support Shiv Sena
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra govt, maharashtra congress mla, shiv sena, congress mla, \r\n senior congress leader mallikarjun kharge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved