जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता में एक विशिष्ट स्थान रखते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री
गहलोत ने कहा, "भगवान राम हमारी संस्कृति और सभ्यता में एक अद्वितीय स्थान
रखते हैं। उनका जीवन हमें सच्चाई, न्याय, समानता, करुणा और भाईचारा सिखाता
है। हमें प्रभु राम द्वारा दिए गए मूल्यों के आधार पर एक समतावादी समाज की
स्थापना पर ध्यान देने की आवश्यकता है।"
उन्होंने कहा, "भगवान राम का मंदिर हमारे देश में एकता और भाईचारे का प्रतीक बन सकता है।"
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope