• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेकेके में 16 दिसंबर से 'लोकरंग 2021' का होगा आगाज, यहां देखें कार्यक्रम

Lokrang 2021 will start in JKK from December 16, see the program here - Jaipur News in Hindi

जयपुर । जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में लोक कलाकारों के उत्सव, 24वें 'लोकरंग-2021' का आगाज 16 दिसंबर, गुरूवार से होने जा रहा है। इस बार यह समारोह 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के साथ प्रदेश के लोक कलाकार अपने-अपने क्षेत्र की लोक कलाओं की खूबसूरती को प्रस्तुत करेंगे। इस समारोह का उद्देश्य अलग-अलग प्रांतों की परंपराओं एवं सांस्कृतिक समागम को प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री, डॉ. बी.डी कल्ला, 16 दिसंबर को शाम 6.30 बजे करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग और जेकेके, महानिदेशक, श्रीमती गायत्री राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।


राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह व राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला

'लोकरंग-2021' समारोह के तहत जेकेके के मध्यवर्ती में 16-26 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से राजस्थान सहित पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, जम्मू कश्मीर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, असम, ओड़िसा, मणिपुर, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों के 650 से अधिक कलाकारों द्वारा लोक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राजस्थानी भाषा युवा लेखन उत्सव-2021 भी आयोजित होगा। वहीं जेकेके के शिल्पग्राम में 16 से 26 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9.30 बजे तक रुडा (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण) के सहयोग से देश के पुरस्कृत शिल्पियों द्वारा निर्मित कलात्मक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी व मेला लगाया जाएगा व बिक्री होगी। इसमें सहारनपुर का फर्नीचर, बनारसी साड़ियां, जयपुर की ब्लू पोट्री, कर्नाटक का वुड कार्विंग, सांगानेर प्रिंट आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही देश के अलग- अलग- क्षेत्र के खान-पान जैसे कि राजस्थानी व्यंजन, बिहार, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, लखनऊ, मध्यप्रदेश के व्यंजनों का जायका लेने का अवसर भी मिलेगा। इसके साथ ही मुख्य प्रस्तुतियों के अतिरिक्त शिल्पग्राम परिसर में भी लोक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा।

गुरूवार, 16 दिसम्बर के कार्यक्रम



जेकेके के मध्यवर्ती में विभिन्न लोक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा जिसमें गुजरात का गरबा रास, महाराष्ट्र का लावणी नृत्य, गोवा का कुनबी, तमिलनाडू का डोलू कुनीथा, पश्चिम बंगाल का छाऊ (महिसासुर वध), मध्यप्रदेश का बधाई -जवारा, उत्तर प्रदेश का धोबिया, बिहार का झिझिया, जोधपुर का लंगा गायन और चरी नृत्य शामिल हैं। वहीं शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, तीन ढोल, कठपुतली, भरतपुर का नट, अलगोजा नृत्य, बहुरूपिया, कालबेलिया और बम रसिया प्रस्तुति होगी।

शुक्रवार, 17 दिसम्बर के कार्यक्रम


जेकेके के मध्यवर्ती में 17 दिसंबर को गुजरात का गरबा रास, गोन्दल, लावणी- महाराष्ट्र से, गोवा का देखनी, तमिलनाडू का पूजा कुनीथा, पश्चिम बंगाल का छाऊ (अभिमन्यु), मध्य प्रदेश का नोरता बधाई, उत्तर प्रदेश का धोबिया, झिझिया बिहार, घूमर नृत्य, स्पेशल प्रस्तुति-सूफी कथक, नृत्य कालबेलिया एवं मांगणियार सहित ढफ नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, तीन ढोल काना, कठपुतली, नट, अलगोजा, बहुरूपिया, राजस्थानी नृत्य-बालम छोटो सो, जादूगर लाल भाई, लंगा, भपंग वादन आदि प्रस्तुतियां होंगी।

शनिवार, 18 दिसम्बर के कार्यक्रम


जेकेके के मध्यवर्ती में शनिवार को डाडिया रास (गुजरात), जागरण-लावणी (महाराष्ट्र), धांगर (गोवा), डोलू कुनीथा/पूजा कुनीथा (तमिलनाडू), छाऊ (शिव दुर्गा), पश्चिम बंगाल से, जवारा व बधाई (मध्यप्रदेश), केरल के लोक नृत्य, बारां का चकरी नृत्य, भवाई (जयपुर), दिव्यांग कलाकारों द्वारा स्पेशल प्रस्तुति-व्हील चेयर डांस, तेराताल, पाली और चुरू की भंवरी देवी द्वारा भोपा गायन होगा। वहीं शिल्पग्राम में शहनाई नगाड़ा, कठपुतली, नट, अलगोजा, बहुरूपिया,राजस्थानी नृत्य कालबेलिया, जादूगर, भोपा गायन, राजस्थानी नृत्य-बालम छोटो सो, भपंग वादन के साथ ही ढफ नृत्य की प्रस्तुति होगी।

रविवार, 19 दिसंबर के कार्यक्रम

जेकेके के मध्यवर्ती में रविवार को गरबा रास (गुजरात), महाराष्ट्र की लावणी (कौली, लावणी), घोड़ी मोडनी (गोवा), डोलू कुनीथा/पूजा कुनीथा (तमिलनाडू), छाऊ (राम-लक्ष्मण), पश्चिम बंगाल, बधाई (नौरता, बधाई), मध्यप्रदेश, बीहू (आसाम), केरल के लोक नृत्य, कालबेलिया, भपंग वादन, सहरिया (बारां) की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार से शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, नट, अलगोजा, बहुरूपिया, छत्तर गूंथनी, चकरी बांरा, तेराताली नृत्य, राजस्थानी गायन और भोपा गायन का आयोजन होगा।

सोमवार, 20 दिसंबर के कार्यक्रम

लोकरंग के तहत सोमवार, 20 दिसंबर को जेकेके के मध्यवर्ती में गरबा रास (गुजरात), महाराष्ट्र की लावणी (कौली, लावणी), घोड़ी मोडनी (गोवा), डोलू कुनीथा/पूजा कुनीथा (तमिलनाडू), छाऊ (प्रह्लाद), पश्चिम बंगाल, , मध्यप्रदेश का बधाई (जवारा, बधाई), आसाम का बीहू नृत्य, केरल के लोक नृत्य, बालोतरा का गैर आंगी नृत्य, मांगणियार में बालकों की प्रस्तुति होगी, वहीं बारां का तेजाजी व सहरिया स्वांग और छत्तीसगढ़ लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, नट, अलगोजा, बहुरूपिया, तेरहताल, गैर बिजली, जोधपुर का भोपा गायन और भपंग वादन होगा।

मंगलवार, 21 दिसम्बर के कार्यक्रम

लोकरंग कार्यक्रम में 21 दिसम्बर को मध्यवर्ती में आसाम का बीहू और बोरदायी सकला नृत्य, पंजाब का बांगड़ा, हरियाणा का घूमर, हिमाचल प्रदेश का सिरमोर नाटी, जम्मू-कश्मीर का रऊफ, उत्तराखण्ड का छप्पेली, पंजाब का नाचड़, हरियाणा का बीन, गुजरात का रास और डांगी नृत्य, सिरोही का गरासिया के साथ-साथ केरल, आसाम और छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसी के साथ ही शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, अलगोजा, बहुरूपिया, राजस्थानी नृत्य, बालोतरा का गैर आंगी, तेजाजी व सहरिया स्वांग, बारां और मसक, निवाई का कार्यक्रम होगा।

बुधवार, 22 दिसम्बर के कार्यक्रम

जेकेके के मध्यवर्ती में 22 दिसम्बर को देशभर के विभिन्न हिस्सों से लोक कलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। इनमें शामिल है बीहू नृत्य (आसाम), बोरदायी सकला (आसाम), झूमर (पंजाब), घूमर, (हरियाणा), सिरमोर नाटी (हिमाचल प्रदेश), रऊफ (जम्मू कश्मीर), छप्पेली (उत्तराखण्ड), नाचड़ (पंजाब) बीन (हरियाणा), रास (गुजरात), डांगी (गुजरात), केरल के लोक नृत्य, झारखण्ड उरावं नृत्य, मानभूम छउ नृत्य, शिकारी नृत्य, आसाम के लोक नृत्य, मसक वादन, नागौर, छत्तीसगढ़ लोक नृत्य, गैर सफेद परिधान, बाडमेर। वहीं शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, बहुरूपिया, राजस्थानी नृत्य (बूंदी), गरासिया नृत्य (सिरोही), भपंग वादन (भरतपुर), तेराताली (पाली) की प्रस्तुति होगी।

गुरूवार, 23 दिसंबर के कार्यक्रम

23 दिसंबर को जेकेके के मध्यवर्ती में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीहू नृत्य (आसाम), बोरदायी सकला (आसाम), लुड्डी (पंजाब), घूमर, (हरियाणा), सिरमोर नाटी (हिमाचल प्रदेश), रऊफ (जम्मू कश्मीर), छप्पेली (उत्तराखण्ड), नाचड़ (पंजाब), बीन (हरियाणा), रास (गुजरात), डांगी (गुजरात), केरल के लोक नृत्य, झारखण्ड उरावं नृत्य, मानभूम छउ नृत्य, शिकारी नृत्य, डांगडी गैर (बासंवाड़ा), खारी नृत्य (अलवर) की प्रस्तुति होगी। इसी तरह से शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, बहुरूपिया, कालबेलिया नृत्य, जादूगर, मसक वादन (नागौर), गैर सफेद परिधान (बाडमेर), भपंग वादन (भरतपुर), तेराताली (पाली), मांड गायन की प्रस्तुति होगी।

शुक्रवार, 24 दिसम्बर के कार्यक्रम

जेकेके के मध्यवर्ती में 24 दिसम्बर को बीहू नृत्य (आसाम), बोरदायी सकला (आसाम), मलवई गिद्दा (पंजाब), घूमर, (हरियाणा), सिरमोर नाटी (हिमाचल प्रदेश), रऊफ (जम्मू कश्मीर), छप्पेली (उत्तराखण्ड), नाचड़ (पंजाब), बीन (हरियाणा), कथौड़ी (उदयपुर), मयुर नृत्य (भरतपुर), सिधी धमाल, झारखण्ड उरावं नृत्य, मानभूम छउ नृत्य, शिकारी नृत्य, कालबेलिया (जोधपुर), चरी नृत्य (किशनगढ़) प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह से शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, बहुरूपिया, राजस्थानी घूमर, जादूगर, डांगडी (बासंवाड़ा), खारी (अलवर), डफ चंग पर प्रस्तुति होगी।

शनिवार, 25 दिसम्बर के कार्यक्रम

लोकरंग कार्यक्रम में 25 दिसम्बर को मध्यवर्ती में आसाम का बीहू और बोरदायी सकला नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, हरियाणा का घूमर, हिमाचल प्रदेश का सिरमोर नाटी, जम्मू-कश्मीर का रऊफ, उत्तराखण्ड का छप्पेली, पंजाब का नाचड़, हरियाणा का बीन, किशनगढ़ का चरी नृत्य, ब्रजहोरी, जोधपुर का कालबेलिया, झारखण्ड उरावं नृत्य, मानभूम छउ नृत्य, शिकारी नृत्य, मांगणियार, जैसलमेर और सिधी धमाल की प्रदर्शन होगा। वहीं शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, बहुरूपिया, राजस्थानी चरी नृत्य, कथौड़ी आदिवासी नृत्य, राजस्थानी लोक गायन कार्यक्रम का आयोजन होगा।

रविवार, 26 दिसंबर के कार्यक्रम

लोकरंग-2021 उत्सव के आखिरी दिन 26 दिसंबर को मध्यवर्ती में राजस्थानी भाषा का कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं शिल्पग्राम में शहनाई-नगाड़ा, कच्छी घोड़ी, कठपुतली, बहुरूपिया, राजस्थानी नृत्य, चरी व कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lokrang 2021 will start in JKK from December 16, see the program here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lokrang 2021, jkk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved