• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लॉकडाउन - डीमार्ट और बिग बाजार भी डोर टू डोर करेंगे सामान की आपूर्ति

Lockdown - DMart and Big Bazaar will also supply goods door to door - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जिला कलक्टर डाॅ.जोगाराम ने शहर के विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर संचालकों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि वे बिना बुकिंग भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामान की आपूर्ति करें और इसके लिए जल्द ही अपनी कार्ययोजना बताएं।

डाॅ.जोगाराम ने डीमार्ट, रिलायंस, बिग बाजार, ईजी-डे, मेट्रो मास, मिस्रीहोम, फार्मेसी आदि डिपार्टमेंटल स्टोर्स, आॅयल मिल एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, सरस डेयरी के प्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक अपने सामानों की घर-घर आपूर्ति प्रारम्भ करें। रिलायंस पहले ही अपनी वैन के जरिए डोर टू डोर सामान की आपूर्ति प्रारम्भ कर चुका है। उन्होंने कहा कि बुकिंग एवं टेलीफोन पर सामान की आपूर्ति तो ये स्टोर पहले से ही करते रहे हैं लेकिन अब बिना बुकिंग भी अपने वाहन विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थित करें ताकि आमजन जरूरत का सामान खरीद सके। कुछ स्टोर्स ने साॅफ्टवेयर में बदलाव कर एक दो दिन में यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
मीटिंग में यह भी जानकारी दी गई कि आटा मिल एफसीआई से गेहूं की खरीद कर आटे की आपूर्ति बाजार में कर सकेंगी। इसके लिए गेहूं के दाम और अधिकतम मात्रा निर्धारित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lockdown - DMart and Big Bazaar will also supply goods door to door
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur lockdown, dmart, big bazaar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved