• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान उपचुनाव : अजमेर-65.20, अलवर- 61.86, मांडलगढ़ में 78.78% मतदान

Live voting percentages of Rajasthan Ajmer, Alwar and Mandalgarh - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य के दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के उप चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। उन्होंने बताया कि उप चुनाव में अंतिम रूप में प्राप्त सूचना के अनुसार शाम 6 बजे तक अजमेर में 65.20, अलवर में 61.86 और मांडलगढ़ में लगभग 78.78 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 4 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे। उन पर सोमवार सुबह 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था। शुरुआत में मतदान की गति जरूर थोड़ी धीमी रही, लेकिन धूप निकलने के साथ मतदान भी बढ़ता चला गया।

उल्लेखनीय है कि अजमेर संसदीय सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 68.65 प्रतिशत, अलवर में 65.50 प्रतिशत और 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में मांडलगढ़ में 82 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के साथ ही तीनों सीटों पर 42 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। इन सभी सीटों के लिए मतगणना 1 फरवरी को होगी और 3 फरवरी तक निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया है। भगत ने कहा कि उपचुनावों में जिस तरह क्षेत्र मतदाताओं ने उत्साह एवं सक्रियता से मतदान किया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों सहित सभी ने मिलकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के कोई कमी नही छोड़ी। भगत ने लोकतंत्र के पर्व उपचुनाव में संबंधित क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं सहित सभी मतदाताओं के प्रति भी आभार जताया।
यह रहा मतदान का प्रतिशत

अजमेर में प्रतिघंटे इस तरह बढ़ता गया मतदान
प्रातः 9 बजे - 5.22 प्रतिशत
प्रातः 10 बजे- 12.46 प्रतिशत
प्रातः 11 बजे- 20.23 प्रतिशत
प्रातः 12 बजे- 28.36 प्रतिशत
दोपहरः 1 बजे-36.20 प्रतिशत
दोपहरः 2 बजे-43.82 प्रतिशत
दोपहरः 3 बजे-50.56 प्रतिशत
दोपहरः 4 बजे-56.61 प्रतिशत
शामः 5 बजे-62.08 प्रतिशत
शामः 6 बजे-65.20 प्रतिशत
अलवर में प्रतिघंटे इस तरह बढ़ता गया मतदान
प्रातः 9 बजे - 5.41 प्रतिशत
प्रातः 10 बजे- 12.49 प्रतिशत
प्रातः 11 बजे- 19.01 प्रतिशत
प्रातः 12 बजे- 28.15 प्रतिशत
दोपहरः 1 बजे-36.82 प्रतिशत
दोपहरः 2 बजे-44.37 प्रतिशत
दोपहरः 3 बजे-50.75 प्रतिशत
दोपहरः 4 बजे-56.26 प्रतिशत
शामः 5 बजे-59.32 प्रतिशत
शामः 6 बजे-61.86 प्रतिशत
मांडलगढ़ में प्रतिघंटे इस तरह बढ़ता गया मतदान
प्रातः 9 बजे - 7.01 प्रतिशत
प्रातः 10 बजे- 15.04 प्रतिशत
प्रातः 11 बजे- 25.27 प्रतिशत
प्रातः 12 बजे- 34.73 प्रतिशत
दोपहरः 1 बजे-44.89 प्रतिशत
दोपहरः 2 बजे-53.92 प्रतिशत
दोपहरः 3 बजे-62.02 प्रतिशत
दोपहरः 4 बजे-69.25 प्रतिशत
शामः 5 बजे-74.70 प्रतिशत
शामः 6 बजे-78.78 प्रतिशत
उल्लेखनीय है कि मतगणना यानी 1 फरवरी को भी तीनो निर्वाचन क्षेत्रों की प्रत्येक राउंड की मतगणना की सूचना विभाग की वेबसाइट www.ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि यह सूचना सीधे मतगणना स्थल से रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपलोड की जाएगी।
अजमेर-अलवर संसदीय क्षेत्रों की विधानसभावार स्थिति
अलवर लोकसभा

1 अलवर ग्रामीण 62.81 प्रतिशत
2 अलवर शहरी 55.31 प्रतिशत
3 बहरोड़ 65.31 प्रतिशत
4 किशनगढ़ बास 65.00 प्रतिशत
5 मंडावर 55.89 प्रतिशत
6 राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ 58.71 प्रतिशत
7 रामगढ़ 63.89 प्रतिशत
8 तिजारा 68.90 प्रतिशत
अजमेर लोकसभा
1 अजमेर उत्तर 56.21 प्रतिशत
2 अजमेर दक्षिण 59.35 प्रतिशत
3 दूदू 68.14 प्रतिशत
4 केकडी 66.84 प्रतिशत
5 किशनगढ़ 67.05 प्रतिशत
6 मसूदा 64.92 प्रतिशत
7 नसीराबाद 71.55 प्रतिशत
8 पुष्कर 67.95 प्रतिशत
बता दें कि अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ योगी और मांडलगढ़ से बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण इन तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
ये हैं मैदान में
अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. करण सिंह यादव और बीजेपी के डा. जसवंत यादव, वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा और बीजेपी के रामस्वरूप और मांडलगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के शक्ति सिंह और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच टक्कर है।
3802168 मतदाताओं संख्या
तीनों सीटों पर 38 लाख मतदाता हैं और 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। तीनों सीटों पर 1 फरवरी को परिणाम घोषित होंगे। तीनों निर्वाचन क्षेत्र में 3802168 मतदाता हैं। अलवर में 11 उम्मीदवार , अजमेर में 23 उम्मीदवार और मंडलगढ़ में 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Live voting percentages of Rajasthan Ajmer, Alwar and Mandalgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan bye-election trends 2018, live voting percentages of rajasthan, ajmer seat, alwar seat, mandalgarh seat election, by-elections, by-elections in three seats of rajasthan, by-elections in rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved