• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में ‘लाइव डेमोंस्ट्रेशन ऑफ फुल फिगर ड्रॉइंग फ्रॉम लाइफ’ का आयोजन

Live Demonstration of Full-Figure Drawing from Life Organized at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के चित्रकला विभाग द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को ‘Live Demonstration of Full Figure Drawing from Life’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध कलाकार एवं सहायक आचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा ने छात्राओं को मानव आकृति के अनुपात, रेखांकन, आकृति-निर्माण तथा प्रत्यक्ष अवलोकन की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सूक्ष्म निरीक्षण, सटीक रेखांकन और नियमित अभ्यास के महत्व पर विशेष जोर दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक कार्यक्रम छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने कलाकार डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा को सम्मानित किया तथा छात्राओं को कला के क्षेत्र में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका कौल ने छात्राओं को मौलिक सोच, नवाचार, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व से अवगत कराते हुए अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रत्यक्ष कला-प्रशिक्षण प्रदान कर उनके तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और अनुशासन का विकास करना था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Live Demonstration of Full-Figure Drawing from Life Organized at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanoria pg mahila mahavidyalaya, jaipur, live figure drawing, fine arts workshop, dr jagdish prasad meena, rajasthan university, drawing demonstration, art education, creative skills, figure drawing, student talent, practical art training, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved