• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में लायंस क्लब ने चलाया 'भोजन बचाओ' जागरूकता अभियान

Lions Club Launches Food Conservation Awareness Campaign in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। लायंस इंटरनेशनल की प्रांतीय गतिविधि “पोषण पर्व सप्ताह” के अंतर्गत लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स द्वारा भोजन की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के होटल्स एवं मैरिज होम्स में पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित कर लोगों को भोजन का सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

क्लब संरक्षक विनोद सिंघल ने इस अवसर पर कहा कि “जब समाज का एक वर्ग भोजन की कमी से जूझ रहा है, तब भोजन की बर्बादी एक गंभीर सामाजिक समस्या है। भोजन का सम्मान करना और आवश्यकता अनुसार ही भोजन परोसना व लेना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम संयोजक सत्यव्रत आर्य ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन, होटल संचालकों एवं आयोजनकर्ताओं को भोजन बचाने तथा जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जॉन चेयरपर्सन मंजू गुप्ता, क्लब अध्यक्ष बी एम गुप्ता, रोहित गोयल , दिनेश सिंघल, भरत सिंह, यश कुंतल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने समाज में पोषण, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lions Club Launches Food Conservation Awareness Campaign in Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, lions club, food saving awareness campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved