• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पट्टा वितरण और प. दीनदयाल उपाध्याय जन सहायता केन्द्र का लोकार्पण

जयपुर। नगर निगम जयपुर मुख्यालय में सोमवार को आयोजित पट्टा वितरण समारोह में महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर के तहत निगम के विभिन्न कॉलोनियों के कुल 105 पट्टों का वितरण किया और इस मौके पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन सहायता केन्द्र का लोकार्पण भी किया गया ।महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर में आम जन को सरल प्रकिया के माध्यम से उनके जमीन एवं मकान का मालिकाना हक मिल सके, इस भावना को लेकर इन शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का सपना है कि आम जन को उसके आशियाना का मालिकाना हक उन्हे मिले इसी संकल्पना को मूर्त रूप देते हुए आज हम निगम मुख्यालय पर लोगों को उनके मकान का पट्टा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविरो में राज्य सरकार द्वारा छूट देते हुए यह प्रावधान किया गया कि 90 वर्ग मीटर तक के भूखण्डों के बिना सेटबेक छोडते हुए पूरे भूखण्ड पर निर्माण किया जा सकेगा। डॉ. लाहोटी द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन सहायता केन्द्र का लोकार्पण करते हुए बताया कि यह केन्द्र पहले सिटीजन हेल्पलाइन सेन्टर के नाम से जाना जाता था जो अब पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सौंवी जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर अब यह केन्द्र पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन सहायता केन्द्र के नाम से जाना जायेगा। उन्होने बताया कि इस केन्द्र पर आने वाले आम जन को उसकी समस्या समाधान के साथ-साथ नियत समय में उसकी समस्या का समाधान भी किया जायेगा। एवं आम जन के लिए इस केन्द्र पर पीने के पानी, बैठने की सुविधाए भी उपलब्ध करवायी जायेगी ताकि आम जन को इस केन्द्र से सहायता मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lease distribution and p. Deen Dayal Upadhyaya Jan Aid Center
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayor dr ashok lahoti, deputy-manor manoj bhardwaj, commissioner ravi jain, additional commissioner dr harshay meena, rajasthan news, rajasthan hindi news, jaipur hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved