• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खण्डेला धाम जागरण भारत यात्रा के तीसरे चरण का आगाज; चोमू पहुंचने पर समाज ने किया भव्य स्वागत

Launch of the Third Phase of the Khandela Dham Jagran Bharat Yatra - Jaipur News in Hindi

जयपुर। खण्डेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल ग्राम खण्डेला (सीकर) स्थित तीर्थ "खण्डेलवाल वैश्य धाम" के प्रति सामाजिक जागृति लाने के उद्देश्य से 'जागरण भारत रथ यात्रा' के तीसरे चरण का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। खण्डेला धाम स्थित गणेश मंदिर से दोपहर 12:15 बजे संस्थापक एवं आजीवन मैनेजिंग ट्रस्टी पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष आर. सी. गुप्ता (झालाणी) और महामंत्री रमेशचन्द्र खण्डेलवाल (जोधपुर) के नेतृत्व में इस यात्रा को रवाना किया गया। इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने गैंगटोक से फोन के माध्यम से खुशी जाहिर करते हुए यात्रा को समाज के विकास में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने संस्थापक पुरुषोत्तम गुप्ता और कार्यकारिणी को इस सराहनीय कदम के लिए बधाई व साधुवाद दिया। इसी क्रम में गुरुवार, 16 अप्रैल को यह यात्रा चोमू स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला पहुँची। यहाँ चोमू समाज के अध्यक्ष मुकेश खुटेटा, उपाध्यक्ष गोविन्द झालानी, मंत्री वीरेंद्र खंडेलवाल और पूर्व अध्यक्ष जुगल डगायच सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं और महिलाओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। रथ में विराजमान समाज के 72 गौत्रों की 37 कुलदेवी माताओं, भगवान गणेश, शिव, हनुमान, कालभैरव एवं समाज के संतों की विधिवत आरती की गई और भोग लगाया गया।
यात्रा के माध्यम से समाज के तीर्थस्थान और कुलदेवी माता के इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। गौरतलब है कि यह यात्रा अपने पिछले चरणों में गुजरात और महाराष्ट्र सहित राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, किशनगढ़ और पाली जैसे अनेक जिलों का भ्रमण कर चुकी है।
चोमू में स्वागत समारोह के दौरान संरक्षक अमरचंद रावत, ओमप्रकाश कासलीवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कासलीवाल, राकेश सेठी, कैलाश झलानी, विनोद झलानी और रामबाबू रावत सहित कई गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Launch of the Third Phase of the Khandela Dham Jagran Bharat Yatra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khandelwal vaishya dham, jagran bharat yatra phase 3, khandela dham sikar, purshottam gupta, chomu khandelwal samaj welcome, professor ramesh kumar rawat, social awareness tour, rajasthan brahmin-vaishya community, kuldevi mata rath yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved